फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi: कम बजट वाले घुमक्कड़ों के लिए बेस्ट हैं राजधानी की ये जगहें, समय की भी नहीं होगी बर्बादी

Wed, 12 Jul 2023 12:52 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 12 Jul 2023 12:52 PM IST
सार

यकीन मानिए इस लिस्ट में हमने उन जगहों को शामिल किया है, जहां जाकर आपका दिन बन जाएगा। खास बात यह है कि इन जगहों पर जाने के लिए ना तो आपका ज्यादा पैसा खर्च होगा और ना ही समय।

विज्ञापन
These are the best places to visit in Delhi on a low budget
Delhi News - फोटो : अमर उजाला

देश की राजधानी दिल्ली को दिलवालों का शहर कहा जाता है। यहां ऐसे कई पर्यटन स्थल हैं, जिन्हें देखने के लिए देश-विदेश से लोग यहां आते हैं। सर्दी का मौसम हो या फिर गर्मी, बरसता। आप किसी भी मौसम में इन जगहों पर जाकर मौज-मस्ती कर सकते हैं। अगर आप घूमने के शौकीन हैं और दिल्ली में रहते हैं या फिर दिल्ली आने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको यहां घूमने के लिए कुछ प्रमुख स्थानों के बारे में बताएंगे। यकीन मानिए इस लिस्ट में हमने उन जगहों को शामिल किया है, जहां जाकर आपका दिन बन जाएगा। खास बात यह है कि इन जगहों पर जाने के लिए ना तो आपका ज्यादा पैसा खर्च होगा और ना ही समय। आप वहां फैमिली के साथ जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं।

These are the best places to visit in Delhi on a low budget
Red Fort - फोटो : istock

लाल किला का दीदार करें
लाल किला देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फेमस है। यह अपनी शान और खूबसूरती की वजह से पर्यटकों को अपनी तरफ खींचता रहा है। लाल किले को मुगल सम्राट शाहजहां ने बनवाया था। पहले ये किला सफेद रंग था, बाद में लाल रंग का हो गया। लाल किला का असली नाम 'किला-ए-मुबारक' है। जब आगरा से दिल्ली राजधानी स्थानांतरित करनी थी, तब यहां लाल किले का निर्माण हुआ। दिल्ली के पांचवे मुगल शासक शाहजहां ने लाल किले का निर्माण करवाया था और यही से शाहजहां दिल्ली पर शासन भी किया था। अंग्रेज इसे रेड फोर्ट कहते हैं। इस किले को बनने में दस साल लगे थे। अगर आप लाल किला घूमने जा रहे हैं तो 80 रुपये का टिकट वयस्क और बच्चों का तीस रुपये का टिकट मिलेगा।

These are the best places to visit in Delhi on a low budget
पुराना किला - फोटो : self

पुराना किला घूम सकते हैं
पुराना किला दिल्ली के चिड़ियाघर के पास में है। किले के अंदर तलाकी दरवाजा, बड़ा दरवाजा, शेहशाह की मस्जिद व शेर मंडल स्थित है। दिल्ली में पुराने किले का निर्माण शेहशाह सूरी ने कराया था। लेकिन बाद में यहां मुगल सम्राट हुमायूं रहाने लगे थे। हुमायूं का निधन भी इसी किले की एक प्राचीन इमारत की सीढ़ियों से फिसल कर हुआ था। पुराने किले का टिकट 25 रुपये का है और अगर आप संग्रहालय भी देखना चाहते हैं तो 30 रुपये का टिकट लेना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
These are the best places to visit in Delhi on a low budget
हुमायूं का मकबरा - फोटो : istock

देखने लायक है हुमायूं का मकबरा
हुमायूं की पत्नी हाजी बेगम ने मुगल सम्राट के निधन के बाद यह इमारत बनवाई थी। हुमायूं का मकबरा लाल पत्थर व संगमरमर के संगम से बना है। यहां पर हुमायूं के साथ ही कुछ अन्य मुगल सदस्यों की समाधि भी बनी है। यहां ऊंची पथरीली सीढ़ियां, कलात्मक दरवाजे प्राचीनता का बेहतरीन प्रदर्शन करता है।

विज्ञापन
These are the best places to visit in Delhi on a low budget
कुतुब मीनार - फोटो : अमर उजाला

कुतुब मीनार बना देगा आपका दिन
कुतुबमीनार की गिनती दुनिया की सबसे लंबी इमारतों में होती है। दिल्ली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में कुतुब मीनार का नाम शामिल है। कुतुब मीनार देश की सबसे ऊंची मीनार में से एक है। कुतुब मीनार की कुल ऊंचाई 72.5 मीटर है। यह पांच मंजिला इमारत है, जिसमें भारतीय वास्तुकला का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। कुतुब मीनार की टिकट लगभग 30 रुपये है। यह दक्षिण दिल्ली के महरौली में है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed