फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रामजन्म भूमि के जननायक और योद्धा थे अशोक सिंघल'

Tue, 17 Nov 2015 08:04 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 17 Nov 2015 08:04 PM IST
विज्ञापन

'रामजन्म भूमि के जननायक और योद्धा थे अशोक सिंघल'

Togadia called warrior to Ashok Singhal.

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के संरक्षक अशोक सिंहल का निधन हो गया। साइबर सिटी के मेदांता अस्पताल में मंगलवार को दोपहर 2.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. नरेश त्रेहान और विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने इसकी पुष्टि की।


'रामजन्म भूमि के जननायक और योद्धा थे अशोक सिंघल'

Togadia called warrior to Ashok Singhal.

त्रेहान ने कहा कि अस्पताल की ओर से डॉक्टरों ने बहुत प्रयास किए। कई अंगों के फेल होने के कारण सिंहल को बचाया नहीं जा सका। उनकी मौत की सूचना से विहिप, भाजपा, आरएसएस और उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। तबीयत बिगड़ने पर सिंहल को दोबारा 12 नवंबर को भर्ती कराया गया था।

'रामजन्म भूमि के जननायक और योद्धा थे अशोक सिंघल'

Togadia called warrior to Ashok Singhal.

89 साल के सिंहल को सांस संबंधी परेशानी थी । 20 अक्तूबर को इलाहाबाद में तबीयत खराब होने के बाद एयर एंबुलेंस से उन्हें मेदांता अस्पताल लाया गया था। तबीयत में सुधार होने के बाद 11 नवंबर को विहिप के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए छुट्टी दे दी गई थी, लेकिन सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत के बाद दोबारा भर्ती करवाना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

'रामजन्म भूमि के जननायक और योद्धा थे अशोक सिंघल'

Togadia called warrior to Ashok Singhal.

बीच में एक दिन उनकी तबीयत ठीक थी। सोमवार को तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद लाइफ स्पोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। तब से इनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। मंगलवार को अचेत अवस्था में थे। उन्होंने दो बार ही आंख खोली थी। सिंहल की जांच के लिए अस्पताल की ओर से आठ सदस्यीय विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगाई गई थी।

विज्ञापन

'रामजन्म भूमि के जननायक और योद्धा थे अशोक सिंघल'

Togadia called warrior to Ashok Singhal.

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके दूबे ने बताया कि हर घंटे चेकअप किया जा रहा था, लेकिन अफसोस कि उन्हें बचा नहीं सके। मंगलवार सुबह से ही अस्पताल में विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया मौजूद थे। इसके अलावा लाल कृष्ण आडवाणी, सत्यमित्रानंद महाराज, उनके भतीजे रवि सिंहल समेत अन्य कई वीआईपी भी पहुंचे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed