नववर्ष के अवसर पर पूरी दिल्ली जश्न में डूबी रही। ऐसे में अधिकतर पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार रहे। सुबह से लेकर देर रात तक पर्यटन स्थलों पर अधिक संख्या में लोग पहुंचे। इसमें देसी ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी शामिल रहे। ठंडी हवाओं ने भी लोगों के जोश को कम नहीं होने दिया। कोई अपने दोस्तों के साथ, तो कोई परिवार के साथ मौज-मस्ती कर रहा था। यही नहीं, बच्चों में उत्साह देखते ही बन रहा था। लोग अपने पलों को यादगार बनाने के लिए ठंडी-ठंडी हवाओं के बीच सुबह से ही पर्यटन स्थल का रुख करने लगे थे। सबसे अधिक सैलानियों की संख्या इंडिया गेट पर देखने को मिली। यहां दिन के समय घूमने आए लोग धूप का आनंद लेते हुए दिखाई दिए।
New Year Celebration: दिल्ली में दिनभर पर्यटन स्थल सैलानियों से रहे गुलजार, तस्वीरों में देखें नए साल का जश्न
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 01 Jan 2025 08:40 PM IST
सार
ठंडी हवाओं ने भी लोगों के जोश को कम नहीं होने दिया। कोई अपने दोस्तों के साथ, तो कोई परिवार के साथ मौज-मस्ती कर रहा था। सबसे अधिक सैलानियों की संख्या इंडिया गेट पर देखने को मिली। इस कारण यहां जाम जैसे हालात नजर आए।
विज्ञापन