देश में निर्मित पहली सेमी हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस(Vande Bharat Express) शनिवार दोपहर लगभग दो बजे कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यह पहला मौका होगा जब प्रयागराज-वाराणसी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल होगा। ट्रेन दिल्ली से इलाहाबाद जंक्शन, मिर्जापुर, जिउथानपुर होते हुए वाराणसी पहुंचेगी। अब तक मिली जानकारी के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6 बजे दिल्ली से चली और 10.03 बजे ही कानपुर पहुंच गई जो नियत समय से 15 मिनट पहले था। वहीं प्रयागराज में भी यह समय से पहले पहुंची लेकिन बनारस पहुंचते-पहुंचते इसे 45 मिनट देर हो गई। सूत्रों का तो ये तक कहना है कि 4 फरवरी को इस ट्रेन की लांचिंग की जा सकती है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) के हाथों होगा। आगे पढ़ें इस ट्रेन के किराए से लेकर रूट, स्टॉपेज, ट्रेन की खूबियां, समय और इसके बारे में सभी डिटेल और वीडियो भी देखें...
टी-18 से वंदे भारत एक्सप्रेस बनी ट्रेन का ट्रायल रन आज, जानिए किराए से लेकर स्टॉपेज तक हर जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
#Train 18.. Indian first faster train 🚄🚠🚠🚠🚠🚠🚠🚠...
— KS. Santu.. (@KsSantu) January 30, 2019
Congratulations our BJP Government... ✊✌👍 pic.twitter.com/2qYcL0QbDs
कौन-कौन से होंगे स्टॉपेज
वंदे भारत एक्सप्रेस यानी ट्रेन 18 का अब तक जो समय निर्धारित है उसके हिसाब से वह सुबह 6 बजे दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेगी और दोपहर 2 बजे वाराणसी पहुंचेगी। इससके स्टॉपेज होंगे कानपुर और प्रयागराज। यह कानपुर सुबह 10.20 बजे पहुंचेगी और प्रयागराज 12.25 बजे पहुंचेगी।
वाराणसी से वापसी में कितने बजे पहुंचेगी स्टॉपेज पर
वापसी में यह वाराणसी से 3 बजे चलेगी और दिल्ली पहुंचेगी 11 बजे। इस दौरान प्रयागराज शाम 4.35 बजे पहुंचेगी और कानपुर 6.30 बजे पहुंचेगी।
वंदे भारत एक्सप्रेस हफ्ते में सिर्फ 5 दिन चलेगी- मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार। सोमवार और गुरुवार को ट्रेन नहीं चलेगी इस दिन इसमें मेंटेनेंस का काम होगा।