फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IIT कैंपस सुसाइड केसः पति-पत्नी में था विवाद तो मां क्यों लटकी फंदे पर, पुलिस के सामने ये सात सवाल

Sun, 28 Jul 2019 09:32 AM IST
Vikas Kumar शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 28 Jul 2019 09:32 AM IST
विज्ञापन
triple suicide in iit delhi campus police look for these seven questions
आईआईटी दिल्ली कैंपस - फोटो : अमर उजाला

आईआईटी कैंपस में एक साथ तीन लोगों की मौत की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए चुनौती है। तीनों ने आत्महत्या की या फिर हत्या की गई, इसका खुलासा अभी नही हो पाया है। यह बात तो पूरी तरह साफ है कि गुलशन और सुनीता के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। दोनों की दूसरी शादी भी कामयाब नहीं थी। सवाल यह उठता है कि अगर दंपती ने खुदकुशी की तो गुलशन की मां को आत्महत्या करने की क्या जरूरत थी। कहीं ऐसा तो नहीं कि कांता देवी की हत्या करने के बाद दंपती ने खुदकुशी कर ली। दूसरी ओर सुनीता की मां कृष्णा देवी दावा कर रही है कि वह शुक्रवार को पूरा दिन बेटी को कॉल करती रही, लेकिन फोन नही उठा। गुलशन भी शुक्रवार को ड्यूटी पर गया था। ऐसा तो नही कि शाम को घर पहुंचने पर गुलशन ने पत्नी और मां को फंदे से लटका देखने के बाद खुदकुशी कर ली। पुलिस ने गुलशन व सुनीता के मोबाइल कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजे हैं। एफएसएल की टीम ने भी घर से साक्ष्य जुटाएं हैं।

triple suicide in iit delhi campus police look for these seven questions
आईआईटी दिल्ली कैंपस - फोटो : अमर उजाला

मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुलशन और सुनीता के बीच अक्सर झगड़ा होता था। कुछ दिनों पूर्व नाराज होकर सुनीता अपने मायके नारायणा भी चली गई थी। वहां जाकर सुनीता व उसके परिवार ने गुलशन के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत नारायणा थाने में दी थी। बाद में परिवार के लोगों ने गुलशन व सुनीता को समझाया था, जिसके बाद सुनीता दोबारा अपनी ससुराल आ गई थी। इन 15 दिनों में ऐसा क्या हुआ कि दंपती को खुदकुशी करनी पड़ी। पुलिस परिवार से पूछताछ कर इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस गुलशन के पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक जिस समय पुलिस गुलशन के घर पहुंची तो दरवाजा बाहर से खुला था। कहीं ऐसा तो नही कि तीनों की मौत में किसी बाहरी शख्स का हाथ हो। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। आईआईटी कैंपस में रहने वाले लोगों और सिक्योरिटी का कहना है कि किसी बाहरी शख्स का अंदर आकर वारदात को अंजाम देने की गुंजाइश कम ही है। 

triple suicide in iit delhi campus police look for these seven questions
घटनास्थल पर मौजूद पड़ोसी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस को आशंका पहले सुनीता और कांता की हुई मौत
शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि सुनीता और कांता की मौत पहले हुई। बाद में गुलशन की। अधिकारियों का कहना है कि तीनों की मौत के समय का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो जाएगा। इस बात की भी जांच की जा रही है कि कहीं ऐसा तो नही कि गुलशन ने पत्नी व मां को फंदे से लटकाने के बाद खुद फांसी लगा ली हो। घर में शुक्रवार दिन में खाना बना था या नही इसका भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। एफएसएल की टीम ने घर से कुछ खाने के सैंपल लिए हैं। एफएसएल के अलावा डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
triple suicide in iit delhi campus police look for these seven questions
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

बेहद सरल स्वभाव का था गुलशन
आईआईटी कैंपस में रहने वाले लोगों का यकीन ही नहीं हो रहा है कि गुलशन ने खुदकुशी है। पड़ोसियों का कहना था कि गुलशन बेहद सरल स्वभाव का था। उन्होंने पति-पत्नी को झगड़ा करते हुए भी कभी नही देखा था। गुलशन के रिश्ते के मामा सतीश ने बताया कि गुलशन का परिवार पहले मोदी नगर, यूपी में रहता था। इसके बाद वह करनाल चला गया। उसके पिता देवीदास की मौत हुई तो मां कांता देवी बेटे के साथ रहने लगी। करनाल में रहने वाले उसके रिश्ते के मामा हरिदत्त ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 2.30 बजे पुलिस ने फोन कर गुलशन और उसके परिवार की मौत की सूचना दी। हरिदत्त ने बताया कि परिवार में गुलशन अकेला ही था। अब उसका पूरा परिवार खत्म हो गया। दूसरी ओर सुनीता अपने परिवार में सबसे छोटी थी। 

विज्ञापन
triple suicide in iit delhi campus police look for these seven questions
आईआईटी दिल्ली कैंपस - फोटो : अमर उजाला

कुछ अनसुलझे सवाल जिनकी दिल्ली पुलिस को तलाश...

. वारदात से पूर्व आखिर क्या हुआ, क्या इन लोगों का आपस में झगड़ा हुआ था।
. गुलशन, सुनीता और कांता ने आत्महत्या की या हत्या की गई।
. गुलशन के घर का गेट खुला था, बाहरी शख्स के आने की पूरी गुंजाइश
. अगर तीनों की हत्या हुई तो किसने अंजाम दिया, आत्महत्या की तो क्या वजह थी।
. कहीं ऐसा तो नही कि गुलशन ने मां की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया।
. ऐसा तो नही कि इन लोगों ने मरने से पूर्व कुछ जहरीला पदार्थ खाया हो।
.. पति-पत्नी के बीच आखिर घरेलू कलह की क्या वजह थी, कॉल डिटेल से होगा खुलासा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed