फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहबेरी ग्रेटर नोएडा: चश्मदीदों ने बयां किया मंजर, 'भूकंप मानकर बाहर भागे तो गिर रही थीं दो इमारतें'

Wed, 18 Jul 2018 02:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Wed, 18 Jul 2018 02:22 PM IST
विज्ञापन
two building collapsed in greater noida shahberi: eye witness tells tale of horiffic night
building collapse shaberi - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी में जमींदोज होने वाली दो इमारतों की घटना के चश्मदीद मिंटू डेका और उनकी पत्नी शिखा वही लोग हैं जिन्होंने इस मामले की सूचना पीसीआर को दी थी। बीती रात हुए हादसे से ये दोनों अब भी खौफ में हैं और इनकी आंखों के सामने वही डरावना मंजर घूम रहा है। इनके अलावा कुछ अन्य लोग भी इस पूरे हादसे के गवाह हैं।



पढ़ें इन चश्मदीदों के अनुसार क्या हुआ बीती रात-

two building collapsed in greater noida shahberi: eye witness tells tale of horiffic night
building collapse shaberi - फोटो : अमर उजाला

मिंटू और उनकी पत्नी शिखा बताते हैं कि रात लगभग 9 बजे उन्होंने तेज धमाके की आवाज सुनी और ऐसी कंपन महसूस की जैसे भूकंप आया हो। मिंटू ने बताया कि मैंने अपनी पत्नी का हाथ पकड़कर कहा कि भागो क्योंकि मुझे लगा कि हमारी ही बिल्डिंग गिरने वाली है। हालांकि जब हम बाहर भागे तो हमने देखा कि सब जगह धूल-धूल फैली थी और हमारी आंखों के सामने दो इमारतें धीरे-धीरे ढह रही थीं।

two building collapsed in greater noida shahberi: eye witness tells tale of horiffic night
building collapse shaberi - फोटो : अमर उजाला

मिंटू ने ये भी बताया कि उसने रात 9 बजकर 20 मिनट पर पीसीआर को फोन किया था और इसके 15 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मिंटू और उनकी पत्नी के अलावा एक अन्य चश्मदीद भी सामने आया है। एसके उपाध्याय नाम के इस शख्स ने बताया कि उसने एक शख्स को मलबे में फंसे हुए देखा था। उसने टॉर्च लाइट भी जलाई थी लेकिन डर के मारे कोई उसे बाहर न निकाल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
two building collapsed in greater noida shahberi: eye witness tells tale of horiffic night
building collapse shaberi - फोटो : अमर उजाला

एसके उपाध्याय जो पास की ही एक बिल्डिंग में रहते हैं। उन्होंने बताया कि इस हादसे ने हमें बहुत डरा दिया है। यहां मेरा एक फ्लैट है जिसे मैंने सालों पहले 29 लाख में खरीदा था। मुझे नहीं पता कि मेरी इमारत सुरक्षित है या नहीं। प्राधिकरण को सेफ्टी ऑडिट भी कराना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed