फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एयर होस्टेस को मौत से एक महीने पहले पता चली थी पति के तलाकशुदा होने की बात, आहत थी अनीसिया

Wed, 18 Jul 2018 10:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 Jul 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
air hostess anissia batra came to know about husband 1st marriage one month before death was upset
anissia batra - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने संभावना जताई है कि कथित तौर पर आत्महत्या करने वाली एयरहोस्टेस अनीसिया बत्रा पति के तलाकशुदा होने का राज खुलने से परेशान थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि 39 वर्षीया अनीसिया को एक महीने पहले ही पति मयंक सिंघवी के तलाकशुदा होने के बारे में पता चला था।

air hostess anissia batra came to know about husband 1st marriage one month before death was upset
anissia batra - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से

अनीसिया व मयंक की शादी फरवरी, 2016 को हुई थी और यह प्रेम विवाह था। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘उसने उसे अपनी पहली शादी के बारे में नहीं बताया था। पहली शादी के बारे में पता चलने पर वह काफी आहत थी। इसकी संभावना है कि इसे लेकर दोनों में बहस हुई होगी।’’

air hostess anissia batra came to know about husband 1st marriage one month before death was upset
anissia batra - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से

बहन को आखिरी बार अलविदा कहने का मौका भी नहीं मिला अनीसिया की एक पारिवारिक मित्र ने कहा कि पुलिस ने अनीसिया के अंतिम संस्कार से आधा घंटा पहले उन्हें मयंक की अदालत में होने वाली पेशी के बारे में बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
air hostess anissia batra came to know about husband 1st marriage one month before death was upset
anissia batra - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से

नाम न जाहिर करने की शर्त पर इस पारिवारिक मित्र ने बताया, ‘‘अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे होना था। पुलिस को इस बारे में मालूम था। हमें बताया गया था कि अदालत की सुनवाई दोपहर 2 बजे होगी लेकिन सुबह 11.30 बजे हमें सूचित किया गया कि सुनवाई का समय दोपहर 12 बजे कर दिया गया है। यह पुलिस का अमानवीय रवैया है।’’

विज्ञापन
air hostess anissia batra came to know about husband 1st marriage one month before death was upset
anissia batra - फोटो : फेसबुक प्रोफाइल से

उनका दावा है कि अनीसिया के भाई को अपनी बहन को आखिरी बार अलविदा कहने का मौका भी नहीं मिला। वहीं पुलिस ने कहा कि यह जांच अधिकारी की जिम्मेदारी है कि वह शिकायतकर्ता के परिवार को अदालत की सुनवाई के बार में सूचित करे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed