{"_id":"5ae40bd94f1c1b330a8b7020","slug":"two-jnu-student-wings-clash-in-campus-on-screening-of-a-film-based-on-love-jihad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जेएनयू में लव जेहाद पर फिल्म का प्रदर्शन, आपस में भिड़े छात्र संगठन तो हुआ खून खराबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू में लव जेहाद पर फिल्म का प्रदर्शन, आपस में भिड़े छात्र संगठन तो हुआ खून खराबा
Sat, 28 Apr 2018 03:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 28 Apr 2018 03:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
jnu student clash
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में लव जेहाद के विषय को लेकर प्रदर्शित की जा रही एक फिल्म के चलते शुक्रवार रात जमकर बवाल हुआ। परिसर के भीतर छात्र संगठन आपस में भिड़ गए। फिल्म स्क्रीनिंग में तोड़फोड़ और हाथापाई भी हुई।
2 of 4
delhi police
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म का नाम इन द नेम ऑफ लव जेहाद है, जिसकी स्क्रीनिंग विवेकानंद विचार मंच द्वारा की जा रही थी। विश्वविद्यालय परिसर में भिड़ंत और हाथापाई की सूचना पाकर वसंत कुंज नार्थ थाने की पुलिस भी विश्वविद्यालय पहुंची। हालांकि, खबर लिखे जाने तक पुलिस परिसर के अंदर नहीं जा सकी थी। फिल्म का प्रदर्शन साबरमती ढाबे के पास किया जा रहा था।
3 of 4
jnu student clash
- फोटो : अमर उजाला
जवाहर लाल नेहरू छात्र संगठन (जेएनएसयू) ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह फिल्म सांप्रदायिक माहौल को बिगाड़ती है। फिल्म का प्रदर्शन करने वाला मंच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से ही जुड़ा एक संगठन है। जो माहौल बिगाड़ने की मंशा से ही यह कर रहा है। परिसर के भीतर माहौल को ठीक रखने के लिए जेएनयू प्रशासन भी नाकाम है। जेएनएसयू ने आरोप लगाया कि एबीवीपी के जरिये पूरे देश में यूनिवर्सिटी परिसरों में ऐसे ही काम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
jnu student clash
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी तरफ एबीवीपी के सौरभ शर्मा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है। वामपंथी छात्रों ने जान बूझकर फिल्म की स्क्रीनिंग को बंद करने की कोशिश की। तोड़फोड़ व कार्यकर्ताओं से हाथापाई भी की। सौरभ शर्मा ने जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष मोहित पांडेय और जेएनयू अध्यक्ष गीता कुमारी व आमिर पर एक गार्ड को रौंदने व छात्र कार्यकर्ताओं के कपड़े फाड़ने का भी आरोप लगाया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।