फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छोटी सी बात पर दो छात्रों के बीच बढ़ा झगड़ा, दांत से काटकर जमीन पर फेंक दी सहपाठी की नाक

Sun, 20 May 2018 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरंगाबाद(बुलंदशहर)
ब्यूरो/अमर उजाला, औरंगाबाद(बुलंदशहर) Updated Sun, 20 May 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
two student clash get bloody, one student cuts his classmate nose through teeth
crime

बुलंदशहर के औरंगाबाद के अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी के छात्रावास में बृहस्पतिवार देर शाम दो छात्रों में हुई मामूली कहासुनी ने देर रात रौद्र रूप धारण कर लिया। दोनों के बीच पहले गाली गलौज हुई बाद में एक सहपाठी ने अपने दांतों से दूसरे की नाक काट दी।

two student clash get bloody, one student cuts his classmate nose through teeth
crime

पीड़ित की नाक कटकर जमीन पर गिर पड़ी। पीड़ित छात्र इलाज के लिये चौकीदार से गेट खोलने की बार-बार मिन्नतें करता रहा। लेकिन, चौकीदार ने गेट खोलने से साफ इंकार कर दिया। काफी देर तक तड़पने के बाद छात्र को उपचार के लिए ले जाया गया। बता दें कि अलीगढ़ निवासी अभिषेक कुमार और नोएडा निवासी हिमांशु भाटी अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। दोनों ही छात्र दोस्त भी है और छात्रावास के एक ही कमरे में साथ रहते हैं।

two student clash get bloody, one student cuts his classmate nose through teeth
crime - फोटो : अमर उजाला

बताया जाता है कि दोनों का बृहस्पतिवार शाम किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद अन्य छात्रों ने उन्हें समझाकर शांत कर दिया था। बीती रात करीब दो बजे अभिषेक और हिमांशु के बीच फिर से विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों एक दूसरे पर मरने मारने को उतारू हो गये। हिमांशु भाटी ने अभिषेक की मुंह से नाक काट दी। अभिषेक की नाक कटकर जमीन पर गिर पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
two student clash get bloody, one student cuts his classmate nose through teeth
crime - फोटो : अमर उजाला

अभिषेक के शोर शराबे को सुनकर छात्र मौके पर पहुंचे और चौकीदार से गेट खोलने की बात कही। चौकीदार ने गेट खोलने से साफ इंकार कर दिया। जिसके बाद घायल इलाज के लिये छात्रावास में एक घंटे तक तड़पता रहा। बाद में घायल छात्र कालेज की दीवार फांदकर भागने लगा। डायल 100 पुलिस उक्त छात्र को पकड़कर पहले थाने ले गई। साथ ही गंभीर घायल छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
two student clash get bloody, one student cuts his classmate nose through teeth
यूपी पुलिस

यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। बाद में पीड़ित के परिजनों ने आरोपी छात्र के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी है। एसओ औरंगाबाद अनिल कुमार ने घटना की जानकारी से इंकार किया है। उधर छात्र नेता हरीश ठाकुर ने पीड़ित छात्र के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। छात्रों ने घटना के वक्त छात्रावास में वार्डन न होने का भी आरोप लगाया है।
मामला संज्ञान में है। चौकीदार और वार्डन ने सुबह जानकारी दी थी। चौकीदार द्वारा गेट न खोलने और वार्डन के वहां मौजूद न रहने के आरोपों की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी।- डाक्टर एसएन दूबे, प्राचार्य अमर सिंह पीजी कालेज लखावटी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed