फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अखिलेश यादव का प्लेन रोकने के बाद यूपी में सपाईयों का प्रदर्शन, 6 क्लिक में जानें पूरा मामला

Tue, 12 Feb 2019 06:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 12 Feb 2019 06:01 PM IST
विज्ञापन
UP AKHILESH VIOLENCE SP workers go on rampage as govt clips Akhilesh Yadav's wings
sp workers protest - फोटो : अमर उजाला
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रयागरज जाने से रोकने पर सपाई भड़क गए हैं और पूरे उत्तर प्रदेश में जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच बुलंदशहर में भी सपाइयों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूकने की कोशिश की जिसमें उनकी पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से पुतला छीन लिया जिसके बाद उन्होंने कल्कट्रेट में ही प्रदर्शन किया। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के ग्रेटर नोएडा अध्यक्ष वीर सिंह यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने सूरजपुर  में तथा जेवर में पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र नागर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।  जानिए क्या है पूरा मामला और अखिलेश यादव ने क्या बयान दिया...


 
UP AKHILESH VIOLENCE SP workers go on rampage as govt clips Akhilesh Yadav's wings
sp workers protest - फोटो : अमर उजाला

सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प, सांसद धर्मेंद्र यादव समेत कई छात्र नेता और पुलिसकर्मी घायल
सपा प्रमुख अखिलेश यादव को इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति नहीं दिए जाने के विरोध में समाजवादी छात्र संघ के कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ मंगलवार को झड़प हो गई जिसमें सपा सांसद धर्मेंद्र यादव सहित कई छात्र और पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल ने बताया कि छात्र नेताओं और उनके समर्थक बालसन चौराहे पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए आए थे। बाद में उन्होंने नारेबाजी और पथराव शुरू कर दिया जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया।

UP AKHILESH VIOLENCE SP workers go on rampage as govt clips Akhilesh Yadav's wings
sp workers protest

उन्होंने बताया कि इस घटना में 2 सीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने 50-60 प्रदर्शनकारी छात्रों को गिरफ्तार किया है और उन्हें पुलिस लाइन लाया गया है। उन्होंने बताया कि पथराव के कारण कई वाहनों के शीशे टूट गए। सपा नेता विजमा यादव ने बताया कि पुलिस लाठी चार्ज में बदायूं से लोकसभा सांसद धर्मेंद्र यादव और करीब 15-20 छात्र घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP AKHILESH VIOLENCE SP workers go on rampage as govt clips Akhilesh Yadav's wings
sp news

मुझे इलाहाबाद नहीं जाने देने में केन्द्र सरकार की भी भूमिका : अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को उन्हें इलाहाबाद जाने से रोकने को लेकर केन्द्र तथा प्रदेश की भाजपा सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र की मिली-भगत के कारण ही लखनऊ हवाईअड्डे पर पुलिस और खुफिया विभाग के अफसरों ने उन्हें विमान पर चढ़ने से रोक दिया। अखिलेश ने इस घटना के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में सपा समर्थित प्रत्याशी के हाथों अपने उम्मीदवार की हार से तिलमिलायी प्रदेश की भाजपा सरकार ने मुझे छात्रसंघ कार्यक्रम में शामिल होने से रोक दिया। प्रदेश सरकार मुझे हवाई अड्डे पर नहीं रोक सकती थी, यह काम केन्द्र सरकार का है। मुझे लगता है कि दिल्ली (केन्द्र) की सरकार भी इसमें मिली हुई है।

विज्ञापन
UP AKHILESH VIOLENCE SP workers go on rampage as govt clips Akhilesh Yadav's wings
एसपी प्रदर्शन - फोटो : SELF

उन्होंने आरोप लगाया कि रात में स्थानीय अभिसूचना इकाई और पुलिस के कुछ अफसरों ने उनके घर की रेकी (टोह) की। मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे तीन अधिकारी उनके घर के पास बैठा दिये गये।अखिलेश ने कहा कि स्थानीय पुलिस हवाई अड्डा परिसर में नहीं जा सकती क्योंकि उसकी सुरक्षा और प्रबंध किसी दूसरे बल के पास है। इसके बावजूद अफसर वहां पहुंचे और मुझे हवाई जहाज में चढ़ने से रोक दिया। मुझे रोकने वाले अफसर के पास कोई लिखित आदेश भी नहीं था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed