फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली-कटरा के बीच 'वंदे भारत' का संचालन शुरू, पहले से भी ज्यादा हैं इसमें खूबियां

Sat, 05 Oct 2019 09:28 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Sat, 05 Oct 2019 09:28 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat Train starts journey from New Delhi to Jammu Kashmir Katra to complete in 8 hours
दिल्ली से कटरा रवाना हुई वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

सियासत, श्रद्घा और घाटी की उम्मीदों को लेकर देश की सबसे तेज चलने वाली वंदे भारत (22439/22440) ट्रेन पांच अक्तूबर यानी आज सुबह राजधानी से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो चुकी है। जम्मू-कश्मीर की घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने के लिए इस ट्रेन की शुरुआत की गई है। इसके शुरू होने से जम्मू-कश्मीर की सियासत के साथ-साथ पर्यटन को भी फायदा होगा। माता वैष्णव देवी के लिए चली इस ट्रेन को केंद्रीय मंत्री अमित शाह, पीयूष गोयल, डॉ. हर्षवर्धन, जितेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर नई दिल्ली स्टेशन से रवाना किया। यात्री इस नई ट्रेन से महज आठ घंटे में नई दिल्ली से माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए कटरा पहुंच सकेंगे। यह ट्रेन सुबह छह बजे नई दिल्ली से रवाना हुई और दोपहर 2 बजे कटरा पहुंचेगी।

Vande Bharat Train starts journey from New Delhi to Jammu Kashmir Katra to complete in 8 hours
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : प्रयागराज

कटरा से यह ट्रेन दोपहर 3 बजे चलकर रात 11 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन अंबाला कैंट, लुधियाना और जम्मू तवी स्टेशनों पर दो मिनट के लिए रुकेगी। हर मंगलवार को यह ट्रेन नहीं चलेगी। इस ट्रेन में 16 कोच, 14 चेयर कार और दो एग्जीक्यूटिव क्लास वाली कोच है। ट्रेन में एक साथ 1128 यात्री सवारी करें सकेंगे।

Vande Bharat Train starts journey from New Delhi to Jammu Kashmir Katra to complete in 8 hours
वंदे भारत एक्सप्रेस

देश की दूसरी ट्रेन 18 वंदे भारत एक्सप्रेस में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गए हैं। पत्थरबाजी से बचाने के लिए इसमें विशेष खिड़कियां दी गई हैं। इसके अलावा रेल पटरी पर आने वाले जानवरों से बचाने के लिए ट्रेन के इंजन के डिजाइन में भी परिवर्तन किया गया है। इसकी पैंट्री कार भी बड़ी है जिसमें एक डीप फ्रीजर लगाया गया है ताकि कोल्ड ड्रिंक और आइसक्रीम को अधिक ठंडा परोसा जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vande Bharat Train starts journey from New Delhi to Jammu Kashmir Katra to complete in 8 hours
वंदे भारत एक्सप्रेस

यात्रियों को चाय कॉफी के लिए आरओ का पानी दिया जाएगा। खाने को गर्म रखने के लिए तीन हॉट केस और दो वॉटर कूलर लगाए गए हैं। वाईफाई व वॉश बेसिन को सुधारा गया है। इसके अलावा ट्रेन के पहले और आखिरी कोच में बॉटल क्रशर लगाया है ताकि एक बार इस्तेमाल की गई बोतल का दोबारा इस्तेमाल रोका जा सके और रेलवे लाइन पर प्लास्टिक कचरा न जमा हो पाये।

विज्ञापन
Vande Bharat Train starts journey from New Delhi to Jammu Kashmir Katra to complete in 8 hours
वंदे भारत एक्सप्रेस

रेलवे सुरक्षा बल के निदेशक अरुण कुमार ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस की सुरक्षा के मद्देनजर अति संवेदनशील स्टेशन जम्मू और पठानकोट पर अतिरिक्त कमांडो तैनात किए जाएंगे। यह कमांडो दिल्ली से ट्रेन में नहीं चढ़ेंगे बल्कि चिह्नित स्टेशनों पर तैनात किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि दिल्ली, अंबाला और फिरोजपुर मंडल के बीच सर्वे कराने के बाद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed