{"_id":"5a9b929a4f1c1b0a7b8ba28f","slug":"view-pics-of-policemen-who-got-drunk-on-holi-at-police-station","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PICS: देखें कैसे होली के दिन थाने में छलके जाम और डीजे की धुन पर थिरके 'नियम'..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PICS: देखें कैसे होली के दिन थाने में छलके जाम और डीजे की धुन पर थिरके 'नियम'..
Sun, 04 Mar 2018 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिबाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Sun, 04 Mar 2018 12:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
holi in ghaziabad
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देखें कैसे कोतवाल साहब ने पुलिस स्टेशन पर छलकाए जाम और लगाए डीजे पर ठुमके..
2 of 5
holi in ghaziabad
- फोटो : अमर उजाला
साहिबाबाद थाने की शालीमार गार्डन पुलिस चौकी पर शनिवार को पुलिसकर्मियों ने विभाग को शर्मसार कर देने वाली होली मनाई। खुलेआम पुलिस चौकी पर शराब की जाम छलकाए। नशे में धुत होकर डीजे की धुन पर कई घंटों तक नियमों को ‘नचाया’। नशे में पुलिसकर्मी मान, मर्यादा, नियम सब भूल गए।
3 of 5
holi in ghaziabad
- फोटो : अमर उजाला
हुड़दंग ऐसा कि एक-दूसरे के कपड़े तक फाड़ डाले। चौकी पर यह सीन आसपास और गुजरने वाले लोगों ने देखा। कई घंटे तक यह ड्रामा चला। होली पर दुल्हैंडी से अगले दिन तिलहैंडी होती है। इस दिन खासतौर से पुलिस कर्मचारी और अधिकारी होली मनाते हैं। क्योंकि रंग के दिन पुलिसकर्मी ड्यूटी और अलर्ट पर रहते हैं। कहीं कोई घटना न हो जाए और सुरक्षा के नजरिये से विभाग मुस्तैद रहता है। इसलिए तिलहैंडी पर थाना और पुलिस चौकियों पर होली मनाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
holi in ghaziabad
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि आला अधिकारी इसको लेकर निर्देश देते रहते हैं कि थानों और चौकियों पर त्योहार के दौरान कोई अभद्रता या नियम के विपरीत काम न हो। शुक्रवार को शालीमार गार्डन पुलिस चौकी पर पुलिस वाले नियम और कानून की हद भूल गए। पुलिसकर्मियों ने होली खेलने के दौरान पुलिस चौकी पर जमकर शराब पी।
विज्ञापन
5 of 5
holi in ghaziabad
- फोटो : अमर उजाला
खुलेआम बोतल से जाम बनाकर एक-दूसरे को पिलाए। डीजे की धुन पर डांस किया। कुछ लोगों ने पुलिस की इस हरकतों को अपने मोबाइल में भी कैद किया। पुलिस कर्मियों का यह हाल तब था जब एसएसपी ने डीजे नहीं बजाने और शराब पीकर हुड़दंग नहीं करने के निर्देश सभी थानेदारों को दिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।