फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब बीच सड़क पर महिलाओं ने खोया आपा, बन गया तमाशा, देखें तस्वीरें

Fri, 09 Aug 2019 08:46 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 09 Aug 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
When women created a ruckus on the road
आज के समय में महिलाएं किसी से भी भिड़ने में पीछे नहीं है। अब महिलाएं पुलिस को भी नहीं छोड़ रही हैं, कोई न कोई ऐसी घटना सामने आती है जो बीच सड़क पर महिलाएं आपा खो देती हैं और जमकर बखेड़ा होता है। आज हम आपको बता रहे हैं हाल ही में हुईं ऐसी चार घटनाओं के बारे हैं। पहली घटना है हरियाणा के गुरुग्राम जिले की। साइबर सिटी के पॉश क्षेत्र में गुरुवार सुबह कार सवार दंपती ने जमकर हंगामा किया। वाटिका चौक लालबत्ती पर ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी के रोकने पर महिला चालक ने पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने बोनट पर लटककर अपनी जान बचाई। कार सवार दंपती ने चौक पर उतरकर उत्पात मचाते हुए ट्रैफिक पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मियों के साथ भी मारपीट की।
When women created a ruckus on the road
ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर कार चढ़ाने के बाद पत्रकार की पिटाई - फोटो : अमर उजाला
दंपती ने मीडियाकर्मियों का कैमरा भी तोड़ दिया। हंगामे की सूचना के बाद सेक्टर-50 थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी की कार को जब्त कर दंपती के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर शाम को गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर-50 थाना प्रभारी निरीक्षक शाहिद अहमद ने बताया कि आरोपी महिला की पहचान सीए अनामिका (32) जबकि आरोपी युवक इंजीनियर राहुल (28) के रूप में पहचान हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 9:45 बजे सेक्टर-55/56 वाटिका चौक पर ट्रैफिक हेड कांस्टेबल सुनील ट्रैफिक सिग्नल पर तैनात था। उसी समय सिल्वर रंग की एक कार ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ा तो हेड कांस्टेबल ने गाड़ी के आगे खड़े होकर उसे रुकवा लिया। इसके बाद गाड़ी से चालक नीचे उतरा। हेड कांस्टेबल ने गाड़ी के कागजात मांगे तो उसने कहा कि गाड़ी में मालिक बैठे हैं कागज लेकर आता हूं, इतने में गाड़ी में महिला ड्राइविंग सीट पर आ गई और उसका पति बाजू की सीट पर बैठ गया। महिला ने गाड़ी भगाने की कोशिश की। हेड कांस्टेबल ने गाड़ी के आगे खड़े होकर रोकने का इशारा किया। महिला चालक ने गाड़ी रोकने की बजाय उसके ऊपर चढ़ाने की कोशिश की। इससे हेड कांस्टेबल बोनट पर लटक गया। कुछ फीट आगे ही ट्रैफिक पुलिस की बाइक खड़ी होने से महिला ने गाड़ी रोक ली। 
When women created a ruckus on the road
फाइल फोटो
दिल्ली के मायापुरी से 17 जुलाई को एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो नशे में धुत एक महिला और पुरुष की दबंगई को दर्शाता है। इस वीडियो में दोनों स्कूटी सवार आरोपी पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं। सिर्फ यही नहीं इन दोनों ने रास्ते पर मौजूद अन्य लोगों के साथ भी झगड़ा किया। न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी एक वीडियो में स्कूटी सवार एक महिला-पुरुष की दबंगई देखी जा सकती है। जानकारी के अनुसार यह वीडियो दिल्ली के मायापुरी का है। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पूरी घटना के बाद इन दोनों आरोपियों को देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान अनिल पांडेय और माधुरी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
When women created a ruckus on the road
महिला का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
26 जून को चंडीगढ़ में ट्रिब्यून चौक की स्लिप रोड पर उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक युवती ने सरेआम एक युवक पर रॉड से हमला कर दिया। किसी को कुछ समझ नहीं आया। लोग युवक को बचाने के बजाय वीडियो बनाने में लगे रहे। करीब 10 मिनट तक हंगामा होता रहा। युवती ने रॉड से एक के बाद एक कई वार किए। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मोहाली निवासी युवती को गिरफ्तार कर कार भी जब्त कर ली है। फेज-10 निवासी युवती शीतल शर्मा (25) को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी महिला की कार भी जब्त कर ली है। घटना 26 जून शाम करीब 5.30 बजे की है। सेक्टर 29 निवासी नीतीश कुमार उर्फ शैंटी सैंट्रो कार में अपने परिजनों के साथ पीजीआई से बलटाना जा रहा था। जब उनकी कार ट्रिब्यून चौक के पास पहुंची तो एक कार रॉन्ग साइड से रिवर्स हो रही थी। इस कारण सड़क पर जाम लगा हुआ था। नीतीश अपनी कार से उतरकर उस कार के पास गया तो देखा उसमें एक व्यक्ति और दो लेडीज थीं। नीतीश ने कार साइड में करने के लिए कहा तो कार में बैठी युवती भड़क गई और बोली- तू होता कौन है, हमें यहां से कार हटाने को कहने वाला। इस पर नीतीश ने विरोध किया तो गुस्साई युवती ने कार से रॉड निकाली और दे दनादन नीतीश पर बरसानी शुरू कर दी। नीतीश के सिर में गंभीर चोट आई है। 
विज्ञापन
When women created a ruckus on the road
फाइल फोटो
मेरठ में 24 जून को खत्ता रोड पर रविवार रात महिला को छेड़ना मनचले को भारी पड़ गया। पहले महिला ने मनचले को चप्पल से जमकर पीटा तो फिर भीड़ ने धुन डाला। यही नहीं अंगोछे से गला घोंटने की कोशिश कर डाली। पुलिस पहुंची तो मनचला बेहोश होने का ड्रामा कर मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार माधवपुरम ब्रह्मपुरी निवासी एक महिला रविवार रात करीब दस बजे खत्ता रोड की तरफ से होते हुए घर लौट रही थी। इस दौरान एक मनचले ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने अश्लील कमेंट्स करने शुरू कर दिए। महिला ने शोर मचाया तो मनचला गालीगलौज कर वहां से भागने लगा। लेकिन महिला ने उसे दौड़कर पकड़ लिया और बीच चौराहे पर चप्पल से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान वहां आसपास के लोगों को जैसे ही छेड़छाड़ का पता चला तो भीड़ भी युवक पर टूट पड़ी। भीड़ ने भी युवक की जमकर पिटाई की। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed