{"_id":"68b6dddb7f3d803c140241ee","slug":"yamuna-crossed-danger-mark-delhi-likely-to-be-flooded-flights-affected-airlines-issued-advisory-2025-09-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Delhi: यमुना ने किया खतरे का निशान पार, दिल्ली में बाढ़ के आसार; उड़ानों पर असर, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: यमुना ने किया खतरे का निशान पार, दिल्ली में बाढ़ के आसार; उड़ानों पर असर, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार
Updated Tue, 02 Sep 2025 05:40 PM IST
सार
यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने के चलते बाढ़ का खतरा भी मंडरा रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर की स्थिति की समीक्षा की। मंगलवार को यमुना नदी के खतरे के निशान को पार करने के साथ ही, दिल्ली के यमुना पार क्षेत्र के कुछ हिस्सों में पानी घरों में घुसने लगा है।
विज्ञापन
1 of 5
खादर इलाकों से लोगों को निकालने का काम शुरू
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में मंगलवार को हुई भारी बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। राजधानी और आस-पास के इलाकों में भारी जाम की स्थिति पैदा हो गई, खासकर दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर। वहीं, यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने के चलते बाढ़ का खतरा भी मंडरा रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर की स्थिति की समीक्षा की। मंगलवार को यमुना नदी के खतरे के निशान को पार करने के साथ ही, दिल्ली के यमुना पार क्षेत्र के कुछ हिस्सों में पानी घरों में घुसने लगा है। यमुना आज खतरे के निशान को पार कर गई, जिससे राजधानी के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया। सीएम रेखा ने लोहे के पुल पर जाकर स्थिति का जायजा लिया।
Trending Videos
2 of 5
बारिश का असर उड़ानों पर भी
- फोटो : पीटीआई
उड़ानों पर पड़ा असर, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी
बारिश के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों के संचालन में भी व्यवधान देखने को मिल रहा है। पानी भरने और कम विजिबिलिटी के चलते एयरलाइंस ने यात्रियों को यात्रा से पहले फ्लाइट स्टेटस चेक करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
यमुना नदी
- फोटो : अमर उजाला
यमुना पुल से आवाजाही पर रोक
बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है। यमुना नदी पर बने पुल से होकर यातायात और आमजन की आवाजाही मंगलवार शाम 5 बजे से पूरी तरह बंद कर दी गई है। यह कदम केंद्रीय जल आयोग की ओर से जारी बाढ़ चेतावनी के बाद उठाया गया।
4 of 5
यमुना में बढ़ा जलस्तर
- फोटो : अमर उजाला
जलस्तर खतरनाक स्तर के करीब
आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम 5 बजे तक ओल्ड रेलवे ब्रिज पर पानी का स्तर 204.94 मीटर दर्ज किया गया। हथिनीकुंड बैराज से 2,92,365 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जबकि वजीराबाद बैराज से 41,830 क्यूसेक और ओखला बैराज से 56,455 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हुआ। सुबह 9 बजे हथिनीकुंड बैराज से 3,29,313 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।
विज्ञापन
5 of 5
दिल्ली एयरपोर्ट और शांति पथ मार्ग
- फोटो : अमर उजाला
एयर इंडिया और इंडिगो ने यात्रियों को किया सचेत
एयर इंडिया ने यात्रियों को अलर्ट जारी करते हुए कहा कि बारिश के कारण दिल्ली से आने-जाने वाली उड़ानों पर असर पड़ सकता है। वहीं, इंडिगो ने भी देर रात यात्रा परामर्श जारी कर यात्रियों से अनुरोध किया कि वे हवाई अड्डे के लिए निकलने से पहले अपनी उड़ानों की स्थिति ऐप या वेबसाइट पर चेक कर लें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।