सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Delhi-Dun Expressway: सिग्नल-फ्री सफर, जाम से कराहती धमनियों की बाईपास सर्जरी; बिना रुके वाहन भरेंगे फर्राटा

संतोष कुमार शुक्ला, नई दिल्ली Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 14 Apr 2026 11:18 AM IST
सार

दिल्ली से देहरादून निकलते ही मन जैसे पहले से ही थकान ओढ़ लेता था। आगे लंबी कतार में खड़ी गाड़ियां, धूल और धुएं के बीच सड़क पर रेंगते वाहन और हर कुछ किलोमीटर पर टूटता हुआ वक्त का भरोसा। जैसे मंजिल नहीं, बस सफर ही एक इम्तिहान हो लेकिन अब इस रास्ते की कहानी बदलने लगी है। नए एक्सप्रेसवे पर गाड़ी जैसे ही रफ्तार पकड़ती है, हवा का मिजाज भी बदल जाता है। वही दूरी, जो कभी बोझ लगती थी, अब जैसे हल्की हो गई है। रफ्तार के इस नए रास्ते में वक्त सिर्फ गुजरता नहीं, साथ चलता हुआ महसूस होता है। दिल्ली से देहरादून तक सिग्नल-फ्री सफर होगा। दिल्ली के अक्षरधाम से देहरादून तक वाहन बिना रुके दौड़ेंगे।

विज्ञापन
Delhi Dehradun Expressway Signal-Free Journey from Delhi to Dehradun Vehicles to Run Non-Stop
Delhi Dehradun Expressway - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का इंट्री प्वाइंट दिल्ली का अक्षरधाम मंदिर, यहां से एलिवेटेड कॉरिडोर पर चलते ही वाहन सिग्नल-फ्री उड़ान भरने लगा। करीब 12 बजे शुरू हुआ सफर दिल्ली और यूपी होते हुए उत्तराखंड में करीब 3:00 बजे खत्म हुआ। 


दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर से गांधी नगर मार्केट की करीब ढाई किमी की दूरी में स्थानीय और बाहरी ट्रैफिक साथ-साथ निकलता रहा लेकिन आगे एक्सप्रेस वे का डेडिकेटेड कॉरिडोर में वाहनों की आपसी उलझन भी दूर हो गई। एक के बाद एक पड़ने वाले निकास, प्रवेश मार्ग पर एक्सप्रेस वे से बाहर निकलते और अंदर आते वाहनों ने भी कोई अड़चन नहीं पैदा की।
Trending Videos
Delhi Dehradun Expressway Signal-Free Journey from Delhi to Dehradun Vehicles to Run Non-Stop
दिल्ली से देहरादून एक्सप्रेसवे - फोटो : विवेक निगम
पहला निकासी मार्ग खजूरी खास पर दिखा। यहां से वजीराबाद, दिल्ली-करनाल रोड की तरफ जाने वाले एक्सप्रेस वे छोड़ते नजर आए। फिर भी, मेन एक्सप्रेस वे पर रफ्तार बरकरार रही। राजधानी की सरहदों पर रेंगते वाहनों की कतारें नदारद दिखीं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Dehradun Expressway Signal-Free Journey from Delhi to Dehradun Vehicles to Run Non-Stop
Delhi-Dehradun Expressway - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में होते हुए भी यह साफ-साफ महसूस हुआ कि यह एक सड़क भर नहीं, एक्सप्रेस वे राजधानी की जाम से कराहती धमनियों की बाईपास सर्जरी सरीखी है। आगे शामली की तंग गलियों की फांस, सहारनपुर का जाम और इसमें खराब होता घंटों का वक्त-अब बीते दिनों की बात होने जा रही है। 
Delhi Dehradun Expressway Signal-Free Journey from Delhi to Dehradun Vehicles to Run Non-Stop
दिल्ली से देहरादून एक्सप्रेसवे - फोटो : विवेक निगम
फर्राटा भरते वाहन आसानी से अपनी मंजिल की तरफ बढ़ते जा रहे थे। बीच-बीच में कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेस वे, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार-रूड़की समेत 16 एंट्री और एग्जिट पर वाहनों के प्रवेश व निकासी ने भी सीधे गुजरने वाले वाहनों की रफ्तार पर ब्रेकर नहीं बन रहे थे। 
विज्ञापन
Delhi Dehradun Expressway Signal-Free Journey from Delhi to Dehradun Vehicles to Run Non-Stop
दिल्ली से देहरादून एक्सप्रेसवे - फोटो : विवेक निगम
एक्सप्रेस वे छोड़ने के बाद देहरादून का स्थानीय ट्रैफिक मिलने के बाद ही वाहनों में ब्रेक लगाने की जरूरत महसूस हुई।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed