Hindi News
›
Photo Gallery
›
Delhi
›
Delhi: Miscreants have started eating fear from women policemen success has been achieved in curbing liquor smuggling and snatchers
{"_id":"61dbc341320e9c4679228232","slug":"delhi-miscreants-have-started-eating-fear-from-women-policemen-success-has-been-achieved-in-curbing-liquor-smuggling-and-snatchers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: महिला पुलिसकर्मियों से बदमाश खाने लगे हैं खौफ, शराब तस्करी और झपटमारों पर अंकुश लगाने में मिली है कामयाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: महिला पुलिसकर्मियों से बदमाश खाने लगे हैं खौफ, शराब तस्करी और झपटमारों पर अंकुश लगाने में मिली है कामयाबी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 10 Jan 2022 10:55 AM IST
सार
महिला पुलिसकर्मी महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ छेड़छाड़ और हिंसा के मामलों की रिपोर्ट करने के लिए उन्हें संवेदनशील बनाती हैं। अकेले रहने वाले एकल वरिष्ठ नागरिकों के घर नियमित रूप से दौरा करती हैं, जरूरत पड़ने पर आवश्यक सुविधाएं प्रदान करती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
तेजस्विनी पहल के तहत संवेदनशील बीटों पर लगाई गई थीं महिला पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर पश्चिम जिला की ओर से महिला केंद्रित सुरक्षा की पहल के परिणाम सामने आने लगे हैं। संवेदनशील बीट पर तैनात महिला पुलिसकर्मी अपने पुरुष समकक्षों के साथ अपनी बहादुरी और साहस के माध्यम से अपराधियों को पकड़ने, अपराध की रोकथाम और पता लगाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
2 of 5
महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती के बाद शराब तस्करी और झपटमारी में आई है कमी
- फोटो : अमर उजाला
जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि पिछले साल जुलाई माह में तेजस्विनी पहल के तहत संवेदनशील बीटों पर महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। इस पहल के शुरू होने के बाद से अपराध और अपराधियों की रोकथाम में महिला पुलिसकर्मी उत्कृष्ट परिणाम दे रही हैं और कानून का पालन करने वाले नागरिकों और निवासियों के बीच सुरक्षा की भावना पैदा कर रही हैं।
3 of 5
महिलाओं से पूछताछ करती महिला पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि मुखर्जी नगर थाने में तैनात महिला हवलदार पूजा ने अपनी टीम के साथ तरुण नाम के चोर को पकड़ा, जिसके कब्जे से दो स्कूटी और अन्य सामान बरामद किया है। वहीं केशवपुरम थाने में तैनात महिला सिपाही भारती, शकुंतला और सुमन ने तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया, जिनमें से दो महिलाएं शामिल हैं। यह सब महिला पुलिसकर्मियों ने अपने सूचना तंत्र को मजबूत कर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिल्ली पुलिस।
- फोटो : ANI
मॉडल टाउन थाने में तैनात सिपाही नंदिनी ने एक घोषित शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। इसी तरह अशोक विहार थाने में तैनात महिला सिपाही मोनिका ने अपहृत नाबालिग लड़की को छत्तरपुर मध्य प्रदेश से सकुशल बरामद किया। वहीं भारत नगर थाने में तैनात सिपाही कविता ने इलाके में अवैध शराब तस्करी पर रोक लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और आबकारी अधिनियम के तहत 10 मामले दर्ज किए हैं। इसी थाने में आशा की किरण के नाम से जाने जाने वाली महिला सिपाही किरण ने झपटमारी पर अंकुश लगाने में कामयाब हुई है।
विज्ञापन
5 of 5
दिल्ली पुलिस
- फोटो : delhipolice.nic.in
महिला पुलिसकर्मी महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ छेड़छाड़ और हिंसा के मामलों की रिपोर्ट करने के लिए उन्हें संवेदनशील बनाती हैं। अकेले रहने वाले एकल वरिष्ठ नागरिकों के घर नियमित रूप से दौरा करती हैं, जरूरत पड़ने पर आवश्यक सुविधाएं प्रदान करती हैं। साथ ही नियमित रूप से ईआरवी, क्यूआरटी, मोटरसाइकिल, स्कूटी पर गश्त भी करती हैं और क्षेत्र के नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करती हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।