सब्सक्राइब करें

आईआरएस की बेटी का कत्ल: यौन एडिक्ट, कॉल गर्ल और सट्टा, फोन में देखता था ये फिल्में; राहुल ने खुद कबूला बड़ा सच

पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 25 Apr 2026 09:16 AM IST
सार

IRS Officer Daughter Murder Case Update: दिल्ली में आईआरएस की बेटी का कत्ल करने वाला आरोपी राहुल मीणा यौन एडिक्ट निकाला। आरोपी फोन में गंदी फिल्में देखता था। इसके अलावा सट्टे में जीते रुपये कॉल गर्ल पर खर्च करता था। मृत युवती का मोबाइल फोन भी मिल गया है। आरोपी फोन को वारदात को अंजाम देकर साथ ले गया था।

विज्ञापन
Delhi IRS Officer Daughter Murder Case: Accused Rahul Meena’s Shocking Confession, Probe Reveals Key Details
IRS officer daughter murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आईआरएस अफसर की बेटी से दुष्कर्म और हत्या करने वाले आरोपी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी के खुलासों से पुलिस अधिकारी भी हैरान हैं। आरोपी राहुल मीणा ने खुलासा किया है कि वह यौन एडिक्ट है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने खुद जानकारी दी है कि वो ऑनलाइन गेम में जीती हुई रकम वह काल गर्ल्स पर खर्च करता था। इसके अलावा उसे मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने की भी लत थी।


इस बीच पुलिस ने युवती का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवती का फोन साथ ले गया था और उसे झाड़ियों में फेंक दिया था। आरोपी के खून से सने कपड़े भी बरामद हो गए हैं। 
Trending Videos
Delhi IRS Officer Daughter Murder Case: Accused Rahul Meena’s Shocking Confession, Probe Reveals Key Details
आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल, जांच के लिए पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला
दक्षिणी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि आरोपी राहुल मीणा ने मृतका का मोबाइल फोन फेंक दिया था। किसी व्यक्ति ने इस फोन को उठा लिया था और अपने साथ ले गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi IRS Officer Daughter Murder Case: Accused Rahul Meena’s Shocking Confession, Probe Reveals Key Details
आरोपी राहुल मीणा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने उस व्यक्ति से मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस आरोपी को उन जगहों पर ले जाकर पहचान करा रही है जहां वह गया था या रहा था। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डा. हेमंत तिवारी ने बताया कि वह शुक्रवार को मृतका के माता-पिता से मिले।

 
Delhi IRS Officer Daughter Murder Case: Accused Rahul Meena’s Shocking Confession, Probe Reveals Key Details
आरोपी राहुल मीणा - फोटो : अमर उजाला
राहुल का फोन भी खोलेगा कई राज
मीणा ने अपना खुद का फोन जिसे बेचा है, उस शख्स से उस फोन की बरामदगी के लिए भी टीमें राजस्थान में काम कर रही हैं। राहुल मीणा का फोन उसकी सेक्सहोलिक लत का पूरा खुलासा करेगा जो जांच में काफी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
Delhi IRS Officer Daughter Murder Case: Accused Rahul Meena’s Shocking Confession, Probe Reveals Key Details
आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल, जांच के लिए पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की एक टीम के मुताबिक आरोपी राहुल मीणा अपने पैतृक गांव में अपने आक्रामक व्यवहार के लिए कुख्यात है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि टीम घटनास्थल का फिर दौरा किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed