फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yasin Malik : टेरर फंडिंग मामले में अलगाववादी नेता यासीन मलिक को उम्रकैद, पत्नी ने कहा- इससे आजादी के लिए हमारी लड़ाई नहीं रुकेगी

Wed, 25 May 2022 09:11 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 25 May 2022 09:11 PM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to separatist leader Yasin Malik in terror funding case wife launched campaign to save
यासीन मलिक और उसकी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक को टेरर फंडिंग मामले में दिल्ली स्थित एनआईए कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। अलगाववादी संगठन जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) का अगुआ यासीन मलिक साल 2017 में आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद बढ़ीं आतंकी घटनाओं के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। उसकी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने कहा कि इससे आजादी के लिए उसकी लड़ाई कमजोर नहीं पड़ेगी। वह इसे अपनी अंतिम सांस तक जारी रखेगी। उसे रिहा करने के लिए उसकी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने सोशल मीडिया के साथ-साथ जमीनी स्तर पर अभियान भी चलाया हुआ था।



यासीन मलिक की सजा पर पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने कहा, ''वे (कोर्ट) जो चाहें वह फैसला सुना सकते हैं। यह हमें हमारी आजादी के लिए लड़ने से नहीं रोक सकती। मैं अपनी आखिरी सांस तक यह संघर्ष जारी रखूंगी और उसके बाद मेरी बेटी यह संघर्ष जारी करेगी। और अपने अधिकार मिलने तक हमारी पीढ़ियां यह लड़ाई करती रहेंगीं।''

श्रीनगर के मैसुमा निवासी यासीन मलिक ने 22 फरवरी, 2009 को न्यूड पेंटिंग बनाने वाली एक पाकिस्तानी युवती मुशाल हुसैन मलिक से निकाह किया था। इसके बाद वह उसे भारत ले आया था। तब कई दिनों वह सुर्खियों में छाया रहा।

Life imprisonment to separatist leader Yasin Malik in terror funding case wife launched campaign to save
यासीन मलिक और मुशाल हुसैन मलिक - फोटो : फाइल फोटो

मूल रूप से पाकिस्तान की रहने वाली मुशाल मलिक के दिवंगत पिता सेना में अधिकारी थे। जबकि उसकी मां नवाज शरीफ की पार्टी की प्रमुख नेत्री हैं। मुशाल ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है।

Life imprisonment to separatist leader Yasin Malik in terror funding case wife launched campaign to save
यासीन मलिक और मुशाल हुसैन मलिक - फोटो : अमर उजाला

यासीन मलिक की पत्नी मुशाल हुसैन मलिक कई दिनों से सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट कर रही थी, जिससे कश्मीर में भारत के खिलाफ और पाकिस्तान के पक्ष में माहौल बने। इसके लिए वह गलत सूचनाएं साझा कर रही थी। वह पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ खेले जा रहे प्रॉक्सी वार में एक हथियार के रूप में प्रयोग की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Life imprisonment to separatist leader Yasin Malik in terror funding case wife launched campaign to save
यासीन मलिक को नौ मामलों में सजा सुनाई गई - फोटो : अमर उजाला

एक फैक्ट चेकर का दावा है कि मुशाल हुसैन कश्मीर मुद्दे का अंतरराष्ट्रीयकरण करना चाहती है। इसके लिए वह पाकिस्तान के साथ मिलकर काम कर रही है और सोशल मीडिया के माध्यम से गलत और झूठी खबरें प्रसारित कर रही हैं।

विज्ञापन
Life imprisonment to separatist leader Yasin Malik in terror funding case wife launched campaign to save
यासीन मलिक - फोटो : अमर उजाला

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मुशाल हुसैन के ट्विटर पर 80 हजार से ज्यादा फॉलोवर हैं। फॉलो करने वाले ज्यादातर पाकिस्तान से ही हैं। मुशाल ट्विटर पर ऐसे पोस्ट डालती है, जिसमें कश्मीर में मुसलमानों पर हिंदुओं द्वारा अत्याचार किए जाने की झूठी खबरें दिखाई जाती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed