द्वारका जिले के जाफरपुर कलां से अगवा कर हरियाणवी लोक गायिका की हत्या के आरोपी रवि और अनिल उर्फ मोहित पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कई अहम बातों का खुलासा किया है। आरोपियों ने बताया है कि करीब तीन सप्ताह पूर्व उन्होंने हत्या की साजिश रची थी।
Haryanvi Singer Murder: मारने से पहले पिलाया था गन्ने का जूस, लाश दफन करते वक्त उतार लिए थे कपड़े, हुए कई और खुलासे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस उसका मोबाइल बरामद करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल हत्या और सबूत मिटाने का मामला रोहतक के महम थाने में दर्ज है, जबकि दिल्ली के जाफरपुर कलां में गायिका को अगवा करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार और गड्ढा खोदने के लिए इस्तेमाल फावड़ा बरामद कर लिया है।
पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी का कहना है कि हत्या का केस हरियाणा से दिल्ली में ट्रांसफर कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रवि और गायिका की मुलाकात करीब पांच साल पहले हुई थी। महम का रहने वाला रवि प्राइवेट नौकरी करने के अलावा लोक गीत लिखता था।
रवि के लिखे हुए कई गीतों को लोक गायिका ने अपनी आवाज दी थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं तो रवि शादी करने की बात करने लगा। शादी का झांसा देकर रवि ने कई बार उसके साथ संबंध बनाए। इस दौरान रवि ने दूसरी शादी कर ली। इस बात का जब गायिका को पता चला तो उसने 2019 में रवि के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवा दिया। तब से रवि जेल में बंद था।
छह माह पूर्व वह जेल से बाहर आया था। इसी बीच गायिका की पहचान रवि के दोस्त मोहित उर्फ अनिल से भी हो गई। सूत्रों का कहना है कि रवि गायिका से बदला लेना चाहता था। इसलिए उसने अनिल से मदद मांगी। रवि ने अनिल से कहा कि वह बहला-फुसलाकर या कोई लालच देकर गायिका को हरियाणा ले आए।