राजधानी को साफ सुथरा और जल्द कचरा मुक्त किया जाएगा। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने कवायद शुरू की है। इसे लेकर एमसीडी ने मेगा सफाई अभियान शुरू किया है। यह अभियान सभी 250 वार्डों में चलाया जाएगा। अभियान को लेकर 3 हजार टीमें बनाई गई हैं। जिसमें 50 गलियों के ऊपर एक टीम बनाई गई है, जोकि सुबह गलियों का निरीक्षण करेंगी। गलियों में कूड़ा मिलने पर शिकायत कर तत्काल सफाई कार्रवाई की जाएगी।
{"_id":"64d7a0387639bc9dad067e8d","slug":"mcd-launches-mega-cleaning-campaign-to-make-delhi-garbage-free-2023-08-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब दिल्ली होगी कचरा मुक्त: AAP का चलेगा सफाई महाअभियान, बनाई गई तीन हजार टीमें; सड़कों पर उतरे मेयर-पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दिल्ली होगी कचरा मुक्त: AAP का चलेगा सफाई महाअभियान, बनाई गई तीन हजार टीमें; सड़कों पर उतरे मेयर-पार्षद
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 12 Aug 2023 08:45 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर सफाई करती एमसीडी मेयर शैली ओबेरॉय
- फोटो : ट्विटर/@AamAadmiParty
Trending Videos
सफाई करते मेयर और एमसीडी पार्षद
- फोटो : ट्विटर/@AamAadmiParty
आम आदमी पार्टी के सभी पार्षद, विधायक और सफाई कर्मचारी मिलकर इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब दिल्ली को स्वच्छ बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये अभियान जरूर सफल होगा और दिल्ली साफ सुथरी बनेगी। एमसीडी की मेयर डॉ शैली ओबरॉय ने कहा कि अब समय आ गया है कि आने वाले वर्षों के लिए एक मिसाल कायम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल और दुर्गेश पाठक
- फोटो : ट्वीट/@AamAadmiParty
एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने पार्टी मुख्यालय में इस संबंध में प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि एमसीडी में पिछली सरकार ने कुछ कार्य नहीं किया। उन्होंने कहा कि एमसीडी के कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक सभी को एक तारीख को सैलरी देना शुरू किया है। डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल ने कहा कि उम्मीद से कई गुना ज्यादा जनता का सहयोग मिल रहा है।
सफाई कर्मचारी और एसआई की प्रतिक्रिया
अब हमारी सैलरी एक तारीख को आ जाती है। इससे घर चलाने में कोई परेशानी नहीं होती तो काम में मन लगता है। दिल्ली को साफ और सुंदर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।... अमित, सफाई कर्मचारी (वार्ड-65)
अब हमारी सैलरी एक तारीख को आ जाती है। इससे घर चलाने में कोई परेशानी नहीं होती तो काम में मन लगता है। दिल्ली को साफ और सुंदर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।... अमित, सफाई कर्मचारी (वार्ड-65)
विज्ञापन
एमसीडी सफाई कर्मचारी
- फोटो : ट्वीट/@AamAadmiParty
पिछले दो-तीन महीने से हम लोगों की सैलरी 1 तारीख को आ रही है। इससे हम लोगों का जीवन काफी बेहतर हो गया है और किसी भी प्रकार की आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। सरकार हमारा ध्यान रख रही है। हम दिल्ली को साफ बनाकर लोगों का ध्यान रखेंगे।.... दौलत, सफाई कर्मचारी, (वार्ड-68, मॉडल टाउन)