सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

12वीं के बाद हॉउसकीपिंग के क्षेत्र में बनाए करियर, मिल रहे हैं रोजगार के सुनहरे अवसर

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Tue, 11 Jun 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
12th pass jobs in housekeeping field know how to more details

स्पिटैलिटी इंडस्ट्री के महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक है हॉउस कीपिंग में करियर, हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के अन्य विभागों की तरह हॉउस कीपिंग की सेवाओं की मांग भी इन दिनों बढ़ रही है, क्योंकि लोग इसमें अपना सुनहरा भविष्य देख रहे हैं। एक हॉउस कीपर मल्टीटास्किंग होता है और किसी भी संस्थान की प्रतिष्ठा को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। गौरतलब है कि हर संस्थान में हॉउस कीपिंग की खासी डिमांड है जैसे होटल, हॉस्पिटल, कॉरपोरेट ऑफिसेज, आधुनिक समय में हॉउस कीपिंग डिपार्टमेंट अपनी कंपनी के सुधार के लिए आर.एंड.डी को भी रोजगार देता है। आप हॉउस कीपर बन कर अलग- अलग पदों पर काम कर सकते हैं जैसे अस्सिटेंट एग्जीक्यूटीव, हॉउस कीपर, क्लिनर, फ्लोर सुपरवॉयजर और वैलेट मैनेजर के । तो चलिए हम जा आपको बताते हैं इससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारीयां।

Trending Videos
12th pass jobs in housekeeping field know how to more details

नेचर ऑफ वर्कः 

 

  • द होटल स्कूल के डायरेक्टर अनिल बट्ट के मुताबिक इस क्षेत्र में नौकरी करने का अर्थ निरंतर श्रम करना है। इस कार्य क्षेत्र में व्यक्ति को साफ सफाई से लेकर पूरे इंटीरियर की साज सज्जा का ध्यान रखना होता है। इसके अलावा हॉउस कीपिंग का अहम कार्य ग्राहकों की सेवा का ख्याल रखना है। जहां ग्राहक या अतिथि की आराम एवं आनंद को प्राथमिकता दी जाती है। घर, ऑफिस या किसी संस्थान को सर्वोत्तम ढंग से व्यवस्थित रखने की जिम्मेदारी भी उसी की होती है। लोगों के मन में इस प्रोफेशन को लेकर कई गलतफहमियां हैं जैसे हॉउस कीपर का काम केवल साफ-सफाई, रूम व बाथरूम की सफाई करना होता है, पर ऐसा बिल्कुल नहीं है। एक हॉउस कीपर को सफाई के अलावा और भी बहुत चीजें करनी होती हैं जैसे अतिथियों का स्वागत, उनके आराम का ध्यान रखना, कम समय में कार्य को सही तरीके से पूरा करना तथा चीजों को मैनेंज करना और आपातकालीन स्थिति जैसे फायर सेफटी में सुरक्षा का भी ध्यान रखना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12th pass jobs in housekeeping field know how to more details

कोर्स और योग्यता: 

  • एलबीआईआईएचएम के डायरेक्टर कमल कुमार के मुताबिक अगर आपके अंदर सेवा भाव की भावना है और आपको अपनी सेवा से लोगों को खुश करने में खुशी मिलती है तो आप हॉउस कीपिंग के क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकते है। हॉउस कीपिंग में बहुत सारे कोर्सेज होते हैं जिसे आप दसवीं या बारहवीं के बाद करके अपना करियर संवार सकते हैं। इस क्षेत्र में दो तरह के कोर्स होते हैं एक, दसवीं के बाद हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में तीन वर्ष का डिप्लोमा और बारहवीं या स्नातक के बाद हॉउस कीपिंग और मेंटेनेंस में एक वर्ष का डिप्लोमा। एक हॉउस कीपिंग उम्मीदवार को मैनेजमेंट स्किल्स, राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय भाषा का भी ज्ञान होना चाहिए। हाऊस कीपिंग के कोर्स में आवेदन करने के लिए जरूरी है कम से 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना। आजकल इस कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित होने लगी हैं। लिखित परीक्षा के अलावा साक्षात्कार और ग्रुप डिस्कशन द्वारा भी चयन किया जाता है। 
12th pass jobs in housekeeping field know how to more details
कहां -कहां हैं संभावनाएं इस क्षेत्र में संभावनाएं:
  • डीपीएमआई की प्रिंसिपल अरूणा सिंह के अनुसार आपको विभिन्न होटलों, रेस्तरां, क्लबों, क्रूजशिप, रिजॉर्ट तथा हॉस्पिटैलिटी  इंडस्ट्री से जुड़े अन्य भागों में काम पर रखा जा सकता है। कॉरपोरेट हाउस, अस्पताल, मीडिया हाउसेस, यूनिवर्सिटीज और बड़े संगठनों में भी हॉउस कीपर की आवश्यकता होती है। 
विज्ञापन
12th pass jobs in housekeeping field know how to more details
सैलेरी पैकेज: 
  • शुरूआती दिनों में आपकी सैलेरी 8 से 10 हजार के बीच होती है। लेकिन अनुभव के आधार पर सैलरी में इजाफा होता चला जाता है। इसमें सैलरी के साथ पदोन्न्ति भी है जैसे आप एग्जिक्यूटिव के पद पर भी नियुक्त हो सकते हैं। यदि आपके पास पर्याप्त अनुभव है और आपकी वित्तीय स्थिति सुदृढ़ है तो आप खुद का काम भी शुरू कर सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed