😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Education
›
CAT Result Out IIM Calcutta Website link scorecard download cat result hindi news updates
{"_id":"6764ba6a222b53820e0409e9","slug":"cat-result-out-iim-calcutta-website-link-scorecard-download-cat-result-hindi-news-updates-2024-12-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CAT Result: कैट में 14 विद्यार्थियों को मिले 100 पर्सेंटाइल, IIM कलकत्ता ने रिजल्ट जारी किया; ऐसे डाउनलोड करें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CAT Result: कैट में 14 विद्यार्थियों को मिले 100 पर्सेंटाइल, IIM कलकत्ता ने रिजल्ट जारी किया; ऐसे डाउनलोड करें
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Fri, 20 Dec 2024 05:59 AM IST
सार
CAT 2024 Result: आईआईएम कलकत्ता की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा (कैट) 2024 के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। इस साल की कैट में 14 विद्यार्थियों को 100 पर्सेंटाइल मिले हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। लाखों अभ्यर्थियों में टॉप करने वाले सभी 14 छात्र 9 राज्यों से आते हैं।
विज्ञापन
1 of 3
CAT Result 2024
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के एमबीए कार्यक्रम में दाखिले के लिए कॉमन प्रवेश परीक्षा कैट-2024 में इस बार 14 अभ्यर्थियों को 100 पर्सेंटाइल मिले हैं। इनमें 13 छात्र और एक छात्रा है और 13 इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि से हैं। टॉपर्स में महाराष्ट्र से पांच, तेलंगाना से दो और उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, ओडिशा, आंध्र प्रदेश व केरल से एक-एक अभ्यर्थी है।
नतीजे की मेरिट से 21 आईआईएम और 91 गैर-आईआईएम संस्थानों में एडमिशन
29 अभ्यर्थियों को 99.99 पर्सेंटाइल मिले हैं। इनमें दो छात्राएं व 27 छात्र हैं। 28 इंजीनियरिंग और एक गैरइंजीनियरिंग पृष्ठभूमि से है। परीक्षा में 30 अभ्यर्थियों ने 99.98 पर्सेंटाइल प्राप्त किए हैं। इस वर्ष, सिर्फ चार छात्राएं मेरिट में हैं, जो शीर्ष तीन पर्सेंटाइल पा सकी हैं, जबकि 69 छात्रों ने यह उपलब्धि हासिल की है। इस नतीजे की मेरिट से 21 आईआईएम में दाखिले होंगे। 91 गैर-आईआईएम संस्थान भी इस वर्ष अपने प्रबंधन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कैट पर्संटाइल का उपयोग करेंगे।
2 of 3
CAT Exam Tips
- फोटो : freepik
CAT Result Download: कैट परीक्षा का रिजल्ट पांच आसान स्टेप्स में करें डाउनलोड
उम्मीदवार आईआईएम कोलकाता की आधिकारिक वेबसाइट- iimcat.ac.in से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। कैट स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।
सबसे पहले कैट की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in. पर जाएं।
होमपेज पर कैट परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
कैट परिणाम और स्कोरकार्ड प्रदर्शित किया जाएगा।
स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।
इस साल 3.29 लाख आवेदन; 2.93 लाख उम्मीदवार शामिल हुए
3 of 3
CAT 2024 Registration
- फोटो : freepik
इस परीक्षा में 2.93 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। कैट परीक्षा 24 नवंबर को तीन शिफ्टों में आयोजित की गई थी। स्लॉट 1 सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, स्लॉट 2 दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक और स्लॉट 3 शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक। एमबीए प्रवेश परीक्षा के लिए लगभग 3.29 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जबकि 2.93 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, जिसमें कुल उपस्थिति 89% दर्ज की गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X