CBSE Board 2021 Latest News Update : देशभर से उठ रही सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को टालने की मांग पर अब आला अधिकारी जाग्रत हो गए हैं। सोशल मीडिया से लेकर देश की सियासत के केंद्र राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तक एक ही 10वीं और 12वीं बोर्ड के इम्तिहान रद्द करने की मांग लगातार जोर पकड़ रही है।
सीबीएसई बोर्ड 2021 : परीक्षा टालने पर हो रहा मंथन, दांव पर 30 लाख से ज्यादा छात्रों की जिंदगी
इसे लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक से लेकर सीबीएसई बोर्ड के प्रमुख तक बैठकों के दौर में व्यस्त हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षाओं की तिथियों में टकराव की नौबत
इसे लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल से लेकर सीबीएसई बोर्ड के प्रमुख तक बैठकों के दौर में व्यस्त हैं। सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन को लेकर जल्द ही अंतिम निर्णय कर लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार, बोर्ड परीक्षाओं को टालने का फैसला कर सकता है। लेकिन कई राज्यों में राज्य शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं भी होनी प्रस्तावित हैं।
ऐसे में सीबीएसई बोर्ड, राज्य बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथियों में टकराव की नौबत आ सकती है। इसे लेकर सीबीएसई बोर्ड और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधिकारी विभिन्न राज्यों के शिक्षा बोर्ड के साथ संपर्क कर रहे हैं। हालांकि, अंतिम फैसला केंद्रीय शिक्षा मंत्री को लेना है।
छह लाख परीक्षार्थी दिल्ली से
गौरतलब है कि सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं चार मई से लेकर 14 जून तक आयोजित होनी हैं। इस बार 30 लाख से अधिक विद्यार्थी सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं। परीक्षाओं का आयोजन ऑफलाइन मोड में किया जाना प्रस्तावित है। इससे पहले जेईई मेन परीक्षा की तिथियों में टकराव के कारण सीबीएसई बोर्ड की डेटशीट में बदलाव किया गया था। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में अकेले छह लाख परीक्षार्थी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से हैं।
सोशल डिस्टेसिंग धज्जियां उड़नी तय
इसलिए, दिल्ली सरकार ने भी केंद्र सरकार से दिल्ली में परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की है। चिंता की बात यह भी है कि छात्रों की इतनी बड़ी संख्या को संभालने के लिए लाखों परीक्षकों की जरूरत रहेगी। ऐसे में हर दिन लाखों लोग सिर्फ परीक्षाओं के लिए घरों से बाहर निकलेंगे तो आवागमन के दौरान कोरोना से बचाव के दिशा-निर्देश और सोशल डिस्टेसिंग जैसे जरूरी नियमों की धज्जियां उड़नी तय है। इससे राजधानी में हालात और बेकाबू हो सकते हैं।
परीक्षाएं टालने को लेकर दबाव बढ़ा
देश में बढ़ रहे कोरोना महामारी के बढ़ते भयावह हालात के मद्देनजर लाखों विद्यार्थी और अभिभावक बोर्ड परीक्षाओं के ऑफलाइन आयोजन को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर #cancelboardexams2021 के जरिये परीक्षाओं को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं, सामाजिक तथा फिल्म जगत की हस्तियों ने भी अभिभावकों की मांग का समर्थन किया है। लगातार तेज हो रही परीक्षाओं को रद्द करने की मांग से शिक्षा मंत्रालय पर परीक्षाएं टालने को लेकर दबाव बढ़ा है।
यह भी पढ़ें : सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2021 : बाल अधिकार आयोग ने दी नसीहत, परीक्षा टाले या बदले तरीका
यह भी पढ़ें : सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2021: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं हो सकती हैं स्थगित, पढ़िए पूरी खबर

कमेंट
कमेंट X