सब्सक्राइब करें

CBSE Result 2022: सीबीएसई कब जारी करेगा 10वीं-12वीं के परिणाम, छात्र सोशल मीडिया पर कर रहे ये मांग

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 01 Jul 2022 05:45 PM IST
सार

CBSE Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर 10वीं कक्षा की टर्म-2 परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल, 2022 से लेकर 24 मई, 2022 तक किया था। वहीं, कक्षा बारहवीं की टर्म-2 परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल, 2022 से लेकर 15 जून, 2022 तक किया गया था।

विज्ञापन
CBSE Result 2022 Class 10th 12th Expected Date Know CBSE Twitter Reaction and How to Download Scorecard
CBSE Term-2 Results - फोटो : Amar Ujala

CBSE Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी की सीबीएसई/CBSE की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं पूरी कर ली गई है। अब छात्रों को परीक्षा के परिणाम का इंतजार है। देश के करीब सभी प्रमुख राज्यों के शिक्षा बोर्ड ने अपने-अपने राज्यों में दसवीं और बारहवीं के परिणाम की घोषणा कर दी गई है। इसलिए सीबीएसई के छात्र भी अब अपने परिणाम को जल्द से जल्द जारी करने की मांग कर रहे हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि सीबीएसई कब तक बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित करेगा और छात्र बोर्ड से कौन सी विशेष मांग कर रहे हैं-: 

Trending Videos
CBSE Result 2022 Class 10th 12th Expected Date Know CBSE Twitter Reaction and How to Download Scorecard
CBSE 10th 12th Result 2022 - फोटो : Amar Ujala

CBSE Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर 10वीं कक्षा की टर्म-2 परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल, 2022 से लेकर 24 मई, 2022 तक किया था। वहीं, कक्षा बारहवीं की टर्म-2 परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल, 2022 से लेकर 15 जून, 2022 तक किया गया था। बता दें कि कोरोना महामारी के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा का आयोजन दो सत्र टर्म-1 और टर्म-2 में किया था। अनुमान के मुताबिक देशभर के हजारों केंद्रों पर करीब 35 लाख छात्रों ने दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था।

यह भी पढ़ें- CBSE Result 2022: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणाम जल्द, पढ़ें बीते वर्षों में क्या रहा था 10वीं-12वीं का रिजल्ट    

 

विज्ञापन
विज्ञापन
CBSE Result 2022 Class 10th 12th Expected Date Know CBSE Twitter Reaction and How to Download Scorecard
CBSE Result 2022 - फोटो : Social Media

CBSE Result 2022: कब तक आएंगे परिणाम?
CBSE की ओर से अब तक परिणाम जारी करने को लेकर किसी भी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रह है दसवीं के परिणाम जून के आखिर और 12वीं के परिणाम जुलाई महीने के दूसरे हफ्ते तक जारी किए जा सकते हैं। बोर्ड की ओर से दसवीं के कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। परिणाम को ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। छात्र किसी भी नए अपडेट और जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।

CBSE Result 2022 Class 10th 12th Expected Date Know CBSE Twitter Reaction and How to Download Scorecard
Tamil Nadu 10th 12th Result 2022 - फोटो : Amar Ujala

CBSE Result 2022: छात्र कर रहे यह मांग
ऐसी खबरें थी कि सीबीएसई ने छात्रों के अंतिम परिणाम को 30 फीसदी टर्म-1 और 70 फीसदी टर्म-2 में प्रदर्शन के आधार पर बनाने का फैसला किया है। हालांकि, आगे जाकर सीबीएसई ने इसे गलत बताया था। छात्र सोशल मीडिया पर ट्रेंड चला रहे हैं। छात्रों की मांग है कि उन्हें दोनों टर्मों में सबसे बेहतर का परिणाम मिले। ट्विटर पर छात्र #CBSEconsiderBestOfEitherTerms नाम से हैशटैग भी चला रहे हैं। हालांकि, बोर्ड की ओर से अब तक इस मांग पर कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
CBSE Result 2022 Class 10th 12th Expected Date Know CBSE Twitter Reaction and How to Download Scorecard
CBSE 12th Term 2 Results - फोटो : Amar Ujala

कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम?

  • छात्र सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 10वीं या 12वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें और सबमिट करें।
  • अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें। 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed