{"_id":"64d1cdf395fa460e3506cf77","slug":"follow-these-tips-to-make-your-independence-day-speech-best-2023-08-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर देने जा रहे हैं स्पीच तो अपनाएं ये टिप्स, मिलेगी वाहवाही","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर देने जा रहे हैं स्पीच तो अपनाएं ये टिप्स, मिलेगी वाहवाही
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 08 Aug 2023 10:39 AM IST
सार
देश में हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। साल 1947 का यही वो दिन था जब भारत अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था। इसी दिन देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने लाल किले पर तिरंगा फहराया था।
विज्ञापन
1 of 3
Independence Day 2023
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
देश में हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। साल 1947 का यही वो दिन था जब भारत अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था। इसी दिन देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने लाल किले पर तिरंगा फहराया था। तब से लेकर हर साल प्रधानमंत्री लाल किले से 15 अगस्त को देश को संबोधित करते हैं।
इस दिन स्कूलों से लेकर दफ्तर हर जगह ध्वजारोहण किया जाता है। स्कूलों में कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं, ऐसे में बच्चे इस दिन के लिए स्पीच भी तैयार करते हैं। स्वतंत्रता दिवस के स्पीच को बेहतर बनाने के लिए यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं।
स्वतंत्रता दिवस के स्पीच को बनाएं बेहतर
2 of 3
Independence Day 2023
- फोटो : Social Media
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तैयारी किए गए अपने स्पीच की भाषा को हमेशा सरल रखें। कठिन शब्दों के प्रयोग से बचें, इससे आपको स्पीच याद रखने में आसानी होगी। कठिन शब्दों को बोलने में भी दिक्कत आती है और अधिकतर लोग इन शब्दों को समझ भी नहीं पाते हैं।
स्पीज को छोटा रखें, जिससे कि याद करने में कोई दिक्कत न हो। इसके अलावा दर्शकों को भी लंबे भाषण से ऊबन हो जाती है। स्पीच को खुद से प्रयास करें, जिससे की आप दर्शकों के सामने उसे पूरे फ्लो में बोल सकें।
स्वतंत्रता दिवस के स्पीच में ऐचिहासिक तथ्यों के बारे में जानकारी अवश्य डालें। ऐतिहासिक तथ्यों की जानकारी डालने से पहले उसे अच्छी तरह से जांच लें। इन तथ्यों के गलत होने से कभी-कभी मजाक भी बन जाता है।
स्वतंत्रता दिवस के इस तथ्यों के बारे में जानें
3 of 3
Independence Day 2023
- फोटो : Social Media
15 अगस्त 1947 में भारत की आजादी के बाद पहली बार जवाहर लाल नेहरू ने लाल किले के लाहौरी गेट के ऊपर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया था
हमारे राष्ट्रीय ध्वज में तीन रंग नारंगी साहस और बलिदान, सफेद शांति और हरा आस्था का प्रतीक होता है।
भारत का राष्ट्रीय गान जन गण मन रवींद्रनाथ टैगोर ने लिखा था
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X