फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

JAC Board Exam: झारखंड बोर्ड की परीक्षाएं 11 फरवरी से, एग्जाम से दो दिन पहले क्या करें? जानें जरूरी गाइडलाइंस

Sun, 09 Feb 2025 05:45 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sun, 09 Feb 2025 05:45 PM IST
सार

JAC Board Exam 2025: झारखंड बोर्ड कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू होने वाली है, जो 3 मार्च को समाप्त होंगी। दसवीं की परीक्षाएं सुबह होंगी, जबकि बारहवीं की परीक्षाएं दोपहर में होंगी। ऐसे में छात्रों को परीक्षा के दिन के लिए जरूरी गाइडलाइंस को समझ लेना चाहिए, ताकि परीक्षा के दौरान उन्हें कोई समस्या न आए।

विज्ञापन
Jharkhand Board exams from 11th February, Know important guidelines
JAC Board Exam 2025 Date - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

JAC Board Class 10th-12th Exam 2025: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू होने जा रही। जेएसी मैट्रिकुलेशन (कक्षा 10वीं) परीक्षा 11 फरवरी, 2025 को शुरू होगी और 3 मार्च, 2025 तक समाप्त होंगी। दसवीं कक्षा की परीक्षाएं सुबह के सत्र में सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होंगी।



इसी तरह,  इंटरमीडिएट (कक्षा 12) परीक्षाएं 11 फरवरी, 2025 से शुरू होने वाली हैं। ये परीक्षाएं भी 3 मार्च, 2025 को समाप्त होंगी और दोपहर की पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:20 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

Jharkhand Board exams from 11th February, Know important guidelines
Admit Card, प्रवेश पत्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

परीक्षा में जाने से पहले ध्यान देने योग्य बातें

परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है। इसके बिना आपको परीक्षा केंद्र में जानें की अनुमति नहीं मिलेगी। इसलिए छात्र एडमिट कार्ड ले जाना बिल्कुल न भूलें। अपना स्कूल आईडी कार्ड भी साथ रखें। इसके अलावा, अगर बोर्ड ने कोई अन्य दस्तावेज (जैसे आधार कार्ड) ले जाने के लिए कहा है, तो उसे भी तैयार रखें।

Jharkhand Board exams from 11th February, Know important guidelines
JAC Board Class 10th-12th Exam - फोटो : freepik

परीक्षा का समय और केंद्र चेक करें

अपने परीक्षा केंद्र का पता पहले से जान लें और वहां पहुंचने के लिए सही समय की योजना बनाएं। परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30-45 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचें। परीक्षा का समय (शुरुआत और समाप्ति) सही से नोट कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jharkhand Board exams from 11th February, Know important guidelines
JAC Board Class 10th-12th Exam - फोटो : freepik

जरूरी सामान साथ रखें

नीले या काले बॉल पेन (कम से कम 2-3) लेकर जाएं। पेंसिल, स्केल, इरेजर, शार्पनर आदि रखें (अगर जरूरत हो तो)। गणित/विज्ञान की परीक्षा के लिए कैलकुलेटर या ज्योमेट्री बॉक्स (अगर अनुमति हो तो) लेकर जाएं। परीक्षा केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स (मोबाइल, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस) ले जाना मना होता है, इन्हें घर पर ही छोड़ दें।

विज्ञापन
Jharkhand Board exams from 11th February, Know important guidelines
JAC Board Class 10th-12th Exam - फोटो : freepik

परीक्षा के नियम और अनुशासन का पालन करें

परीक्षा हॉल में नकल करने की कोशिश बिल्कुल न करें, वरना परीक्षा रद्द हो सकती है। उत्तर पुस्तिका में दी गई निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उसके अनुसार उत्तर लिखें। किसी भी गलत व्यवहार या अनुचित साधन के प्रयोग से बचें। परीक्षा कक्ष में अनावश्यक बातचीत न करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed