😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Education
›
Lata Mangeshkar Education: 'Swar Kokila' has 6 doctorate degrees without going to school, know her career
{"_id":"67a42ef03a0b653d4e05f160","slug":"lata-mangeshkar-education-swar-kokila-has-6-doctorate-degrees-without-going-to-school-know-her-career-2025-02-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lata Mangeshkar Education: बिना स्कूल गए 'स्वर कोकिला' के पास 6 डॉक्टरेट डिग्रियां, जानें कैसा रहा उनका करियर","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Lata Mangeshkar Education: बिना स्कूल गए 'स्वर कोकिला' के पास 6 डॉक्टरेट डिग्रियां, जानें कैसा रहा उनका करियर
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Thu, 06 Feb 2025 09:09 AM IST
सार
Lata Mangeshkar Education:लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर में हुआ था। उनके पिता, दीनानाथ मंगेशकर, एक प्रसिद्ध संगीतकार थे, जिनसे लता ने अपनी संगीत की पहली शिक्षा ली। केवल 5 साल की उम्र में ही उन्होंने गाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
1 of 6
लता मंगेशकर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Lata Mangeshkar Education: भारत रत्न गायिका लता मंगेशकर का आज के ही दिन साल 2022 में 92 साल की उम्र में निधन हो गया था, लेकिन उनका योगदान और संगीत की दुनिया में छाया हुआ प्रभाव हमेशा कायम रहेगा। उन्हें 'स्वर कोकिला' के नाम से जाना जाता है और उनकी आवाज आज भी दुनिया भर में बसी हुई है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि लता मंगेशकर ने अपनी शिक्षा का अधिकांश हिस्सा बिना स्कूल गए ही पूरी की थी, फिर भी उनके पास 6 डॉक्टरेट डिग्रियां थी।
2 of 6
लता मंगेशकर
- फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
लता मंगेशकर का प्रारंभिक जीवन
लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर में हुआ था। उनके पिता, दीनानाथ मंगेशकर, एक प्रसिद्ध संगीतकार थे, जिनसे लता ने अपनी संगीत की पहली शिक्षा ली। केवल 5 साल की उम्र में ही उन्होंने गाना शुरू कर दिया था और अपने पिता के नाटकों में अभिनेत्री के रूप में भी काम किया।
लता मंगेशकर के पांच भाई- बहन थे और उनमें से लता सबसे बड़ी थीं। उनकी बहनों का नाम आशा, मीना, ऊषा हैं और भाई हृदयनाथ मंगेशकर है। सभी ने संगीत को अपनी अजीविका के रुप में चुना। लता मंगेशकर के पिता का निधन 1942 में हुआ था, इस समय उनकी उम्र 13 साल थी और परिवार की सारी जिम्मेदारी उन पर आ गई थी।
3 of 6
लता मंगेशकर
- फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
लता मंगेशकर का शैक्षिक सफर
लता मंगेशकर का बचपन संगीत से भरा था, लेकिन स्कूल में उनका अनुभव बहुत सामान्य नहीं था। उनका छोटा सा स्कूल जीवन उनके बहन आशा भोसले ने याद करते हुए बताया था। दरअसल, लता मंगेशकर ने बचपन में कभी स्कूल नहीं जाने का निर्णय लिया क्योंकि एक बार उनके स्कूल में फीस के कारण मास्टर ने कहा कि एक लड़की की फीस में दो लड़कियां नहीं बैठ सकती हैं, जो उन्हें बहुत बुरा लगा। इसके बाद लता मंगेशकर ने स्कूल जाना छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
लता मंगेशकर
- फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
छह मानद डॉक्टरेट डिग्रियां
लता मंगेशकर को उनकी असाधारण प्रतिभा के लिए दुनिया भर के कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से छह मानद डॉक्टरेट डिग्रियां प्राप्त हुईं। इनमें महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा, शिवाजी यूनिवर्सिटी, पुणे यूनिवर्सिटी, खैरागढ़ म्यूजिक यूनिवर्सिटी, हैदराबाद यूनिवर्सिटी और टोरंटो की यॉर्क यूनिवर्सिटी शामिल हैं। यह डॉक्टरेट डिग्री किसी विश्वविद्यालय द्वारा दी जाने वाली सर्वोच्च शैक्षणिक उपाधि मानी जाती है।
विज्ञापन
5 of 6
लता मंगेशकर
- फोटो : Amar Ujala Graphics
स्वर कोकिला का करियर
13 साल की उम्र में लता मंगेशकर ने अपने करियर की शुरुआत की थी और 1942 में उन्होंने मराठी फिल्म "किटी हसाल" के लिए अपना पहला गाना रिकॉर्ड किया। इसके बाद लता मंगेशकर ने 30,000 से अधिक गाने गाए, जो विभिन्न भारतीय भाषाओं में थे। वह भारतीय संगीत की दुनिया का सबसे बड़ा नाम बन गईं और उनकी आवाज ने दुनियाभर में ख्याति प्राप्त की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X