फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Mindfulness: 'माइंडफुलनेस' से सीखें वर्तमान में रहने का तरीका, परीक्षा के तनावपूर्ण माहौल में करेगी बहुत मदद

Fri, 07 Feb 2025 09:35 AM IST
शाहीन परवीन जेरेमी डेविड एंगेल्स प्रोफेसर, पेंसिल्वेनिया स्टेट विश्वविद्यालय
जेरेमी डेविड एंगेल्स प्रोफेसर, पेंसिल्वेनिया स्टेट विश्वविद्यालय Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 07 Feb 2025 09:35 AM IST
सार

Exam Stress management: तनाव आजकल बहुत आम बात हो गई है और खासकर छात्र सबसे ज्यादा तनाव में रहते हैं। माइंडफुलनेस एक ऐसी तकनीक है, जो परीक्षा के तनाव से लड़ने में मदद करती है। आइए जानते हैं कि माइंडफुलनेस क्या है और यह परीक्षा के तनाव को कम करने में कैसे मदद करती है।

विज्ञापन
Mindfulness helps fight exam stress: A student's guide to be mindful during exams, read here
Exam Stress Management - फोटो : freepik

Exam Stress: आज की भाग-दौड़ भरी दुनिया में, इन्सानी दिमाग लगातार अतीत के पछतावे और भविष्य की चिंताओं के बीच उछल-कूद करता रहता है। सोशल मीडिया और नई-नई तकनीकें भी ध्यान भटकाने में महती भूमिका निभाती हैं। चाहे आप परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र हों या फिर एक पेशेवर, यदि आप अपने करिअर में आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं, तो आपके लिए ध्यान केंद्रित करना बेहद जरूरी हो जाता है। 



ऐसे में काम आती है माइंडफुलनेस (सचेतना) अभ्यास की तकनीक। यह आपको विचलित करने वाली चीजों से तो बचाती ही है, उन चीजों पर भी ध्यान केंद्रित करने में मदद करती है, जो वास्तव में आपके लिए मायने रखती हैं। साथ ही, यह एक ऐसा अभ्यास भी है, जो आपके मूल्यों, अनुभवों और स्वयं की गहरी समझ से जोड़ता है।

Mindfulness helps fight exam stress: A student's guide to be mindful during exams, read here
Exam Stress Management - फोटो : freepik

क्यों है जरूरी?

माइंडफुलनेस का मतलब केवल आराम करना नहीं है, बल्कि दुख को समझना और उस पर काबू पाना है। यह बौद्ध धर्म में आठ आवश्यक प्रथाओं में से एक है, जिसे अष्टां गिक मार्ग के रूप में जाना जाता है। इसके बिना आप अपने कार्यों, विचारों या जीवन पर पड़ने वाले उनके प्रभाव को स्पष्ट रूप से नहीं देख सकते हैं।

Mindfulness helps fight exam stress: A student's guide to be mindful during exams, read here
Exam Stress Management - फोटो : freepik

वर्तमान में जिएं

वियतनामी जेन गुरु थिच नहत हान ने माइंडफुलनेस को बुद्ध की शिक्षाओं का सार बताया है। वह इसे वर्तमान क्षण के प्रति जागरूक रहने के अभ्यास के रूप में परिभाषित करते हैं, क्योंकि अतीत चला गया है और भविष्य का कोई भरोसा नहीं है। ऐसे में सच्ची खुशी केवल वर्तमान में जीने में ही है। आपके नियंत्रण में केवल वर्तमान है, इसलिए इसे ही अच्छा बनाने का प्रयास करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mindfulness helps fight exam stress: A student's guide to be mindful during exams, read here
Exam Stress Management - फोटो : freepik

खुशी की तलाश  

माइंडफुलनेस का वास्तविक उद्देश्य आत्म-परिवर्तन है। यह आपको जीवन में तनाव, चिंता या नाखुशी के कारणों की पहचान करने में मदद करती है। साथ ही, ऐसे बदलाव करने के लिए प्रेरित करती है, जो आपके दुख या तनाव को कम कर सके और आपको खुशी का एहसास कराए। इसका अभ्यास करके आप स्पष्टता, ताकत और जीवन की चुनौतियों का समझदारी से सामना करने की क्षमता हासिल कर पाते हैं।

विज्ञापन
Mindfulness helps fight exam stress: A student's guide to be mindful during exams, read here
Exam Stress Management - फोटो : freepik

ऐसे करें अभ्यास

माइंडफुलनेस तब सबसे अच्छा काम करती है, जब यह आदत बन जाती है। माइंडफुलनेस का अभ्यास करने के लिए आप तीन से पांच मिनट का ब्रेक लें या अपनी सांस पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रतिदिन 15 मिनट का समय निकालें। कई एप्स भी हैं, जो छोटे, आसान माइंडफुलनेस अभ्यास और ध्यान प्रदान करते हैं, जिन्हें आप दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। 

इसके अलावा आप खाना पकाने या टहलने जैसी गतिविधियां भी कर सकते हैं। इन गतिविधियों को करते समय, किसी और चीज के बजाय सिर्फ उसी काम पर ध्यान दें। कामों को जल्दी-जल्दी करने से बचें। आप चाहें तो, मानसिक स्वास्थ्य कोच से मार्गदर्शन लेने पर विचार कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed