सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Nagasaki Day: हिरोशिमा के तीन दिन बाद ही फैट-मैन ने नागासाकी में मचाई थी तबाही, हजारों लोगों ने गंवाई थी जान

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 09 Aug 2023 01:14 PM IST
सार

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान लगातार हमले कर रहा था। जापान उस समय भी एक शक्तिशाली देश माना जाता था।

विज्ञापन
Nagasaki day 9th august 1945 nuclear bomb explosion in Japan during second world war
Nagasaki Day - फोटो : Social Media
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान ने जो तबाही का मंजर देखा था, उसके निशान आज भी मौजूद हैं। अमेरिका ने पहले छह अगस्त 1945 को जापान के हिरोशिमा में परमाणु बम गिराकर इस शहर को न भूलने वाला दर्द दिया और फिर ठीक इसके तीन दिन बाद नौ अगस्त को नागासाकी में परमाणु बम से हमला कर इस शहर को भी तबाह कर दिया। नगासाकी में परमाणु हमले को आज 78 साल हो गए, लेकिन इस नरसंहार को आज भी इतिहास में भूला नहीं जा सकता है।
Trending Videos

नागासाकी में परमाणु हमला

Nagasaki day 9th august 1945 nuclear bomb explosion in Japan during second world war
Nagasaki Day - फोटो : Social Media
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान लगातार हमले कर रहा था। जापान उस समय भी एक शक्तिशाली देश माना जाता था। साल 1939 में शुरू हुए द्वितीय विश्व युद्ध को छह साल हो चुके थे, लेकिन जंग थमने का नाम नहीं ले रहा था। ऐसे में अमेरिका ने छह अगस्त 1945 को जापान के शहर हिरोशिमा में परमाणु बम गिराया और फिर ठीक तीन बाद नौ अगस्त को नागासाकी में भी बम गिराकर जापान को सरेंडर करने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैट मैन ने मचाई नागासाकी में तबाही 

Nagasaki day 9th august 1945 nuclear bomb explosion in Japan during second world war
Nagasaki Day - फोटो : Social Media
नागासाकी में जो परमाणु बम गिराया गया था, उसका नाम फैट-मैन था। नौ अगस्त की सुबह 11 बजे के करीब नागासाकी में परमाणु विस्फोट हुआ। इस परमाणु बम का असर ऐसा था कि वहां के लोगों को सोचने तक का समय नहीं मिला कि ये क्या हुआ। सभी लोग मौत की चपेट में आ गए। नागासाकी शहर पहाड़ो से घिरा होने के कारण  करीब 6.7 वर्ग किलोमीटर के इलाके में ही तबाही का मंजर देखने को मिला, जिसमें कम से कम 75 हजार लोगों की मौत हो गई थी।

जापान ने परमाणु बम नहीं बनाने की खाई कसम

Nagasaki day 9th august 1945 nuclear bomb explosion in Japan during second world war
Nagasaki Day - फोटो : Social Media
परमाणु बम का असर ऐसा दिखा की कई सालों तक जापान के इस शहर में रहने वाले लोग विकिरण बीमारी, जलन और अन्य घावों के कारण मरते रहे। इस हमले से हिरोशिमा में कुल एक लाख से भी ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

इस तबाही को देखते हुए जापान ने परमाणु शक्ति के शांतिपूर्ण इस्तेमाल और कभी परमाणु बम नहीं बनाने का संकल्प लिया। जापान के दो शहर को तबाह करने के बाद आज तक अमेरिका ने इसके लिए माफी नहीं मांगी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed