सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

IAS Couple: इन आईएएस अधिकारियों ने रचाई आपस में शादी, लिस्ट में शामिल हैं ये नाम

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 08 Aug 2023 05:51 PM IST
सार

सृष्टि देशमुख और नागार्जुन गौड़ा ने साल 2018 में यूपीएससी की परीक्षा पास की थी। ट्रेनिंग के दौरान दोनों की मुलाकात LBSNAA में हुई और यहीं से उनकी लव-स्टोरी की शुरुआत भी हुई। दोनों ने ढाई साल बाद शादी रचा ली।

विज्ञापन
These IAS officers got married among themselves, check the names here
IAS Couple - फोटो : Social Media

यूपीएससी की परीक्षा पास करना काफी कठिन माना जाता है, लेकिन इसके बावजूद हर साल हजारों की संख्या में परीक्षार्थी इस परीक्षा को पास करते हैं। इस परीक्षा को पास करने वाले परीक्षार्थियों की ट्रेनिंग LBSNAA में होती है। ट्रेनिंग के दौरान ही कई आईएएस अफसर अपना जीवनसाथी ढूंढ लेते हैं तो कई अपनी नौकरी के दौरान ढूंढते हैं। आज यहां ऐसे ही कुछ आईएएस कपल के बारे में जानेंगे।

Trending Videos

सृष्टि देशमुख और नागार्जुन गौड़ा

These IAS officers got married among themselves, check the names here
IAS Couple - फोटो : Social Media

सृष्टि देशमुख और नागार्जुन गौड़ा ने साल 2018 में यूपीएससी की परीक्षा पास की थी। ट्रेनिंग के दौरान दोनों की मुलाकात LBSNAA में हुई और यहीं से उनकी लव-स्टोरी की शुरुआत भी हुई। दोनों ने ढाई साल बाद शादी रचा ली। बता दें कि जहां सृष्टि ने यूपीएससी से पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी, तो वहीं नागार्जुन ने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। ट्रेनिंग के बाद सृष्टि की पहली पोस्टिंग मध्यप्रदेश में तो नागार्जुन की पोस्टिंग कर्नाटक में हुई थी, लेकिन बाद में नागार्जुन ने एमपी कैडर में ट्रांसफर ले लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीराम वेंकिटरमन और डॉ.  रेनू राज

These IAS officers got married among themselves, check the names here
IAS Couple - फोटो : Social Media

केरल के रहने वाले आईएएस वेंकिटरमन और आईएएस डॉ. रेनू राज की लव स्टोरी भी काफी चर्चित रह चुकी है। श्रीराम वेंकिटरमन साल 2012 में और रेनू राज 2014 में आईएएस अफसर बनी। दोनों ने ही यूपीएससी की परीक्षा में दूसरी रैंक हासिल की थी। साल 2022 में दोनों आईएएस अफसर ने शादी रचाई, जिसकी सूचना उन्होंने व्हाट्सएप के जरिए दी थी। बता दें कि आईएएस रेनू की यह दूसरी, जबकि आईएएस वेंकिटरमन की पहली शादी है।

टीना डाबी और प्रदीप गवांडे

These IAS officers got married among themselves, check the names here
IAS Couple - फोटो : Social Media

आईएएस टीना डाबी को भला कौन नहीं जानता है। यूपीएससी 2015 की टॉपर टीना डाबी ने 2018 में आईएएस अतहर आमिर के साथ शादी रचाई थी। हालांकि, उनकी यह शादी दो साल में ही टूट गई। इसके बाद टीना डाबी ने अपने से 13 साल बड़े प्रदीप गवांडे से 2022 में शादी की। प्रदीप 2013 बैच के आईएएस अफसर हैं।

विज्ञापन

आशीष वशिष्ठ और सलोनी सीडाना

These IAS officers got married among themselves, check the names here
IAS Couple - फोटो : Social Media

आईएएस आशीष वशिष्ठ और आईएएस सलोनी सीडाना की शादी भी काफी चर्चा में रही थी। दरअसल, दोनों आईएएस कपल ने नोटबंदी के दौरान शादी रचाई थी। 2014 बैच के आईएएस कपल ने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में शादी की थी। कुछ मीडिया सूत्रों के अनुसार उनके इस शादी में महज 500 रुपये खर्च हुए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed