सब्सक्राइब करें

राष्ट्र रक्षा सूत्र : भारतीय सेना के जवानों में जीत का जज्बा और जोश भर देते हैं ये वाक्य, आप भी पढ़िए

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 08 Jul 2021 09:40 AM IST
सार

भारतीय सेनाओं और जवानों की अपराजेय वीरता और अदम्य साहस के किस्से -कहानियां किसी से छिपी नहीं है। भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के हवाले से सोशल मीडिया पर एक संदेश वायरल हो रहा है। इस संदेश में कुछ ऐसे अनमोल कथन हैं, जिनके बारे में दावा किया जाता है कि ये भारतीय सेना और जवानों से भावनात्मक रूप से जुड़े हैं।

विज्ञापन
National Defense Sutra: These sentences fill the spirit of victory and enthusiasm in the soldiers of the Indian Army
भारतीय सेना : राष्ट्र रक्षा सूत्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

भारतीय सेनाओं और जवानों की अपराजेय वीरता और अदम्य साहस के किस्से - कहानियां किसी से छिपी नहीं है। हाल ही में भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के हवाले से सोशल मीडिया पर एक संदेश वायरल हो रहा है। इस संदेश में कुछ ऐसे अनमोल कथन हैं, जिनके बारे में दावा किया जाता है कि ये भारतीय सेना और जवानों से भावनात्मक रूप से जुड़े हैं।


ये वाक्य ऐसे हैं, जिन्हें पढ़कर, बोलकर और सुनकर भारतीय सैनिक अपने देश की रक्षा के लिए सहर्ष प्राण न्यौछावर करने की भावना के साथ मातृभूमि की बलिवेदी पर शीश नवाने बढ़ चलते हैं। सीडीएस जनरल रावत के नाम से जारी संदेश में आग्रह किया गया है कि इन वाक्यों को भारत के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाया जाना चाहिए।
उन्होंने अपील की कि भारत का हर व्यक्ति भारतीय सेना के बारे में नीचे लिखे वाक्यों को अवश्य पढ़ें। संदेश में इन अमूल्य 'राष्ट्र रक्षा सूत्रों' को विभिन्न माध्यमों से अधिक से अधिक देशवासियों तक पहुंचाने में सहयोग मांगा गया है। आइए जानते हैं क्या हैं ये राष्ट्र रक्षा सूत्र? 
भारतीय सेना 10 सर्वश्रेष्ठ अनमोल वचन, जिन्हें पढ़कर हर देशवासी को सच्चे गर्व की अनुभूति होती है... 
 

Trending Videos
National Defense Sutra: These sentences fill the spirit of victory and enthusiasm in the soldiers of the Indian Army
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत - फोटो : PTI

1. मैं तिरंगा फहराकर वापस आऊंगा या फिर तिरंगे में लिपटकर आऊंगा, लेकिन मैं वापस अवश्य आऊंगा। - यह वाक्य कैप्टन विक्रम बत्रा, परम वीर चक्र विजेता का कथन बताया जाता है।

2. जो आपके लिए जीवनभर का असाधारण रोमांच है, वो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी है। - यह वाक्य लेह-लद्दाख राजमार्ग पर भारतीय सेना का एक साइनबोर्ड पर लिखा है। 

3. यदि अपना शौर्य सिद्ध करने से पूर्व मेरी मृत्यु आ जाए तो ये मेरी कसम है कि मैं मृत्यु को ही मार डालूंगा। -अदम्य साहस और जज्बे से ओतप्रोत यह वाक्य 1/11 गोरखा राइफल्स के परम वीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज कुमार पांडे का कथन बताया जाता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
National Defense Sutra: These sentences fill the spirit of victory and enthusiasm in the soldiers of the Indian Army
भारतीय सेना - फोटो : Indian Army

4. हमारा झंडा इसलिए नहीं लहराता कि हवा चल रही होती है, यह हर उस जवान की आखिरी सांस से लहराता है, जो इसकी रक्षा में अपने प्राणों का उत्सर्ग कर देता है। - तिरंगे की रक्षार्थ शहादत का वरण करने वाले शहीद वीर सपूतों की स्मृति में भारतीय सेना का यह वाक्य एक सच्ची श्रद्धांजलि का प्रतीक है। 

5. हमें पाने के लिए आपको अवश्य ही अच्छा होना होगा, हमें पकड़ने के लिए आपको तीव्र होना होगा, किंतु हमें जीतने के लिए आपको अवश्य ही बच्चा होना होगा। - भारतीय सेना का यह वाक्य जवानों में उत्साह भर देता है। इसके माध्यम से दुश्मन सेना पर करारा तंज कसा गया है।

6. ईश्वर हमारे दुश्मनों पर दया करे, क्योंकि हम तो करेंगे नहीं। - भारतीय सेना का यह कथन हमारे जवानों के शौर्य और पराक्रम का बखान करता है, जो युद्ध भूमि में अपना सर्वस्व देश पर न्यौछावार करने के लिए तत्पर रहते हैं और जिनसे दुश्मन खौफ खाते हैं। 
 

National Defense Sutra: These sentences fill the spirit of victory and enthusiasm in the soldiers of the Indian Army
भारतीय सेना के जवान। - फोटो : PTI

7. हमारा जीना हमारा संयोग है, हमारा प्यार हमारी पसंद है, हमारा मारना हमारा काम है। - भारतीय सेना की ओटीए यानी ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, चेन्नई का यह कथन भारतीय सैन्य अधिकारियों में प्रशिक्षण काल से अदम्य साहस का जज्बा जगाने का काम करता है। ताकि वे जंग के मैदान में किसी भी प्रकार का खून-खराबा, उनके कदम न डिगा पाए।

8. यदि कोई व्यक्ति कहे कि उसे मृत्यु का भय नहीं है तो वह या तो झूठ बोल रहा होगा या फिर वह इंडियन आर्मी का ही होगा। - भारतीय सेना के एकमात्र फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का यह कथन दशकों से भारतीय सैनिकों के पराक्रम का गुणगान करता है।
 

विज्ञापन
National Defense Sutra: These sentences fill the spirit of victory and enthusiasm in the soldiers of the Indian Army
भारतीय सेना की महिला अधिकारी - फोटो : PTI

9. आतंकियों को माफ करना ईश्वर का काम है, लेकिन उनकी ईश्वर से मुलाकात करवाना हमारा काम है। - भारतीय सेना का यह वाक्य, आतंकवाद और दहशतगर्दी के खिलाफ भारत के सख्त रवैये का परिचायक है। 

10. इसका हमें अफसोस है कि अपने देश को देने के लिए हमारे पास केवल एक ही जीवन है। - भारत के वीर शहीदों का यह वाक्य अंतिम वाक्य रहता है। यह वाक्य जांबाज सैनिकों का उद्घोष बनकर यह वाक्य हर भारतीय युवा के दिल को झकरोर देता है और सेना में शामिल होने एवं राष्ट्र रक्षा के लिए मर -मिटने का भाव भर देता है। 


।।जय हिंद - जय भारत। भारत माता की जय।।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed