😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Education
›
New Year Resolution 2025: Change the way of learning through AI, using it correctly is also an art
{"_id":"67726521cb66aadec80e1a70","slug":"new-year-resolution-2025-change-the-way-of-learning-through-ai-using-it-correctly-is-also-an-art-2024-12-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New Year 2025: नए साल में एआई के जरिये करें सीखने के तरीके में बदलाव, इसका सही इस्तेमाल करना भी एक कला","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
New Year 2025: नए साल में एआई के जरिये करें सीखने के तरीके में बदलाव, इसका सही इस्तेमाल करना भी एक कला
Mon, 30 Dec 2024 03:28 PM IST
आकाश कुमार
बॉबी येरामिल्ली-राव, चीफ स्ट्रेटेजी ऑफिसर, माइक्रोसॉफ्ट
बॉबी येरामिल्ली-राव, चीफ स्ट्रेटेजी ऑफिसर, माइक्रोसॉफ्ट
Published by: आकाश कुमार
Updated Mon, 30 Dec 2024 03:28 PM IST
सार
AI: पिछले कुछ समय से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) शैक्षणिक तकनीक और नवाचार में सबसे आगे रहा है और साल 2025 में भी ऐसा ही रहेगा। लक्ष्य को हासिल करने के लिए खोज, विश्लेषण और प्रभावी तरीके से काम करने की आवश्यकता होती है। ऐसे में, एआई आपकी काफी मदद कर सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
New Year 2025 Resolutions
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
New Year Resolution: नए साल में आप एआई से सीखने, विषय-वस्तु से जुड़ने और समस्या समाधान के तरीके में बदलाव ला सकते हैं। हालांकि, यह तभी संभव है, जब आप इसका सही तरीके से इस्तेमाल करना जानते हों। साथ ही, आपको एआई की पूरी क्षमता का उपयोग करने के लिए इसकी सीमाओं को समझना होगा। इससे आप प्रतिस्पर्धा की दौड़ में बने रहेंगे तथा अपनी उत्पादकता बढ़ा पाएंगे।
2 of 5
New Year 2025 Resolutions
- फोटो : Freepik
खुद से पूछे सवाल
एआई के पास सवालों को हल करने के कई बेहतरीन तरीके होते हैं। हालांकि, एआई से जवाब मांगने से पहले आपको खुद से तीन सवाल पूछने चाहिए। पहला आप जिस समस्या को हल कर रहे हैं, उसके किस पहलु को एआई बेहतर तरीके से हल कर सकता है, दूसरा आपको एआई की पूरी क्षमता का इस्तेमाल करने के लिए किस तरह की विशेषज्ञता की जरूरत है। तीसरा, प्रतिस्पर्धा में बने रहने और एआई के जरिये अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए आपको क्या करना चाहिए।
3 of 5
New Year 2025 Resolutions
- फोटो : Freepik
विचारों को बनाएं प्रभावी
शिक्षण, सीखने, अनुसंधान, शासन, शैक्षिक प्रौद्योगिकी, समानता और पहुंच के लिए एआई का खासा महत्त्व है, ऐसे में आप इसे नजरअंदाज नहीं कर सकते। आप अपने विचारों को प्रभावी तरीके से व्यक्त करने के लिए क्विलबॉट का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एक बहुत ही प्रभावशाली पैराफ्रेजिंग टूल है, जो आपके कंटेंट को पेशेवर और परिष्कृत भाषा में फिर से लिखने के लिए एआई का उपयोग करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
New Year 2025 Resolutions
- फोटो : Freepik
विशेषज्ञता और रचनात्मकता
एआई टूल्स आपके वर्कफ्लो को बढ़ाने में मदद करते हैं। कोडिंग को जल्दी हल करने के लिए गिटहब, उत्पादकता और दक्षता में सुधार के लिए सर्विसनाउ और रोजमर्रा के कार्यों के लिए सेल्सफोर्स का एजेंट फोर्स आदि कारगर टूल्स हैं। आप एआई उपकरणों की सहायता से खुद का मूल्यांकन करके, एआई से अलग कोड लिखकर या समस्या का विश्लेषण करके विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
New Year 2025 Resolutions
- फोटो : Freepik
आलोचनात्मक सोच
जैसे-जैसे एआई आपके शैक्षणिक जीवन में शामिल होता जाएगा, वैसे-वैसे आपको इसका नैतिक रूप से उपयोग करना भी सीखना होगा। इसके लिए आपको गोपनीयता, पूर्वाग्रह, गलत सूचना और डाटा सुरक्षा पर ध्यान देना होगा। एआई ट्यूटर्स आपको जटिल विषयों को आसानी से समझने और तय समय में प्रतिक्रिया देने में मदद करेंगे। इन सबसे हटकर आप तनाव, प्रेरणा या व्यक्तिगत चुनौतियों को पहचानने में एआई की मदद ले सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X