फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कभी MTV ने किया था रिजेक्ट, आज यूट्यूब पर करते हैं राज

Mon, 21 Nov 2016 03:52 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 21 Nov 2016 03:52 PM IST
विज्ञापन
The success story of The Viral Fever's founder Arunabh Kumar
- फोटो : Instagram

कुछ सालों पहले तक अरुनाभ कुमार को कोई जानता तक नहीं था और आज वह दुनिया भर में अपनी कामयाबी के किस्से सुना रहे हैं। वो कामयाबी जो उन्हें बहुत मेहनत और मशक्कत के बाद मिली है। आज अगर यूट्यूब चैनल 'दी वायरल फीवर' को युवा इतना पसंद करता है तो इसका पूरा श्रेय अरुनाभ को जाता है। 2010 में शुरू हुए इस चैनल के आज बीस लाख से ज्यादा सबस्क्राईबर्स हैं। इसकी पॉप्यूलैरिटी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि शाहरूख खान तक इनके फैन हैं और इनके वीडियोज में दिख चुके हैं।

कभी MTV ने किया था रिजेक्ट, आज यूट्यूब पर करते हैं राज

The success story of The Viral Fever's founder Arunabh Kumar
आईआईटी खड़गपुर से इंजिनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद भी अरुनाभ का दिल इंजिनियरिंग में नहीं लगा। और फिर मुंबई में नौकरी में मन नहीं लगा तो उन्होंने नौकरी छोड़ कुछ शॉर्ट फिल्में बनाई। दोस्तों ने सलाह दी तो उन्होंने असिसटेंट डाइरेक्टर के लिए नौकरी तलाशनी शुरु कर दी। आखिर में उन्हें गौरी खान की रेड चिलीज एंटरटेंमेंट में नौकरी मिली। ओम शांति ओम में उन्होंने फराह खान को असिस्ट किया।

कभी MTV ने किया था रिजेक्ट, आज यूट्यूब पर करते हैं राज

The success story of The Viral Fever's founder Arunabh Kumar
- फोटो : Instagram
अरुनाभ मानते हैं कि उन्होंने फिल्मों के बारे में जो सीखा वह यहीं से सीखा। शाहरूख खान, फराह खान और रेड चिलीज एंटरटेंमेंट के टेक्नीशियन्स को वह अपने फिल्म स्कूल का गुरू मानते हैं। लेकिन फराह खान को असिस्ट करने के बावजूद उनका करियर ज्यादा रफ्तार न पकड़ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

कभी MTV ने किया था रिजेक्ट, आज यूट्यूब पर करते हैं राज

The success story of The Viral Fever's founder Arunabh Kumar
- फोटो : Instagram
भारत में ऑनलाइन कंटेंट को शुरू करने वाले अरुनाभ की राह इतनी आसान नहीं थी। उन्हें शुरुआत में कई रिजेक्शन्स झेलने पड़े। जब अपना शो लेकर वो एमटीवी जैसे यूथ ओरिंटेटेड चैनल्स के पास गए तो सबने उनके कंसेप्ट को रिजेक्ट कर दिया। सभी चैनल्स का कहना था कि इंडियन ऑडियंस इस तरह के कंटेंट के लिए मैच्योर नहीं है।
विज्ञापन

कभी MTV ने किया था रिजेक्ट, आज यूट्यूब पर करते हैं राज

The success story of The Viral Fever's founder Arunabh Kumar
- फोटो : Instagram
लेकिन अरुनाभ ने हार नहीं मानी और मेहनत करते रहे। वो सभी को यह दिखाना चाहते थे कि ऐसा कंटेंट भारतीय ऑडियंस को अपनी तरफ खींच सकता है। जब किसी चैनल ने उनके शो में दिलचस्पी नहीं दिखाई तो उन्होंने अपना कंटेट ऑनलाइन डालने की सोची। बस तभी से 'दी वायरल फीवर' की शुरुआत हो गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed