सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Education: इस विश्वविद्यालय से पढ़े हैं ये भारतीय प्रधानमंत्री, जानिए क्या है इसकी खासियत

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 03 Aug 2023 06:41 PM IST
सार

अपने बच्चों की बेस्ट शिक्षा के लिए ज्यादातर लोग विदेशों के कॉलेजों पर भरोसा कर उनका दाखिला वहां कराते हैं। विदेशी कॉलेजों से पढ़कर निकलने वाले कई छात्रों ने अपने देश का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन
These Indian Prime Ministers has studied from this university, know what is its specialty
Cambridge University - फोटो : Social Media

अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए ज्यादातर लोग विदेशी कॉलेजों पर भरोसा कर उनका दाखिला वहां कराते हैं। विदेशी कॉलेजों से पढ़कर निकलने वाले कई छात्रों ने अपने देश का नाम रोशन किया है। ऐसी ही एक विदेशी यूनिवर्सिटी है, जहां से भारत के तीन प्रधानमंत्रियों ने पढ़ाई की है।

Trending Videos
These Indian Prime Ministers has studied from this university, know what is its specialty
reliance jio jobs

विदेशी कॉलेजों में पढ़ना ज्यादातर बच्चों का सपना रहता है, लेकिन बहुत कम ही बच्चे ऐसे होते हैं, जो विदेशों में पढ़ने के बाद अपने देश का नाम रोशन करते हैं। इंग्लैंड के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से तीन ऐसे शख्स पढ़कर निकलें जो आगे चलकर भारत के प्रधानमंत्री बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू

These Indian Prime Ministers has studied from this university, know what is its specialty
पंडित जवाहर लाल नेहरू - फोटो : BBC

इलाहाबाद में जन्मे पंडित जवाहर लाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे। महज 15 वर्ष की आयु में ही वे इंग्लैंड चले गए थे। वहां दो साल तक हैरो में रहने के बाद उन्होंने कैंम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से उन्होंने प्राकृतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद वो 1912 में भारत लौट आए थे।

राजीव गांधी

These Indian Prime Ministers has studied from this university, know what is its specialty
राजीव गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भारत के वेल्हम और दून स्कूल से स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के बाद इंग्लैंड चले गए। वहां उन्होंने ट्रिनिटी कॉलेज में दाखिला लिया, लेकिन जल्द ही वहां से उन्होंने इम्पीरियल कॉलेज में दाखिला ले लिया। वहां से उन्होंने इंजीनियरिंग का एक कोर्स किया और फिर भारत वापस लौट आए। राजनीति में उन्होंने अपनी मां को सहयोग भी दिया। 31 अक्तूबर 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव गांधी को भारत का प्रधानमंत्री बनाया गया था।

विज्ञापन

डॉ. मनमोहन सिंह

These Indian Prime Ministers has studied from this university, know what is its specialty
मनमोहन सिंह - फोटो : अमर उजाला

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पंजाब विश्वविद्यालय से शिक्षा पूरी करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए ब्रिटेन चले गए। वहां उन्होंने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में प्रथम श्रेणी से ऑनर्स की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के नूफिल्ड कॉलेज से अर्थशास्त्र में डी.फिल किया। डॉ. मनमोहन सिंह 2004 में प्रधानमंत्री के तौर पर पहली बार शपथ ली थी। इसके बाद 2009 में वह दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed