सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

UP Board Exam 2022: यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे छात्र इस तरह करें गणित की तैयारी, मिलेंगे बढ़िया अंक

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 29 Mar 2022 10:26 AM IST
सार

UP Board Exam 2022: UPMSP की ओर से बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की सहूलियत और उनकी तैयारी को अच्छी करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा के मॉडल पेपर भी उपलब्ध कराए गए हैं।

विज्ञापन
UP Board Exam 2022 Know some tips about maths paper and model paper for exam
UP Board Exam 2022 - फोटो : Amar Ujala

UP Board Exam 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) राज्य में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को आयोजित करा रहा है। इस साल उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाओं में 51 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हो रही हैं। यूपी बोर्ड की ओर से 31 मार्च, 2022 को 12वीं कक्षा और 12 अप्रैल, 2022 को दसवीं कक्षा की गणित विषय की परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कैसे आप सरल तरीके से गणित के पेपर की तैयारी कर सकते हैं और बोर्ड परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त कर सकते हैं। 

Trending Videos
UP Board Exam 2022 Know some tips about maths paper and model paper for exam
UP Board Exam 2022 - फोटो : Social Media

UP Board Exam 2022: सिलेबस को जल्द से जल्द पूरा कर लें
गणित विषय की बोर्ड परीक्षा में भाग लेने से पहले छात्र सिलेबस को पूरा कर लें। सभी मुख्य टॉपिक्स को अच्छे से पढ़ लें और रिविजन करना बिल्कुल न भूलें। उन टॉपिक्स को जल्द से जल्द पढ़ ले जो अब तक तैयार नहीं हुए हैं। इसके बाद अन्य जरूरी टॉपिक्स का रिविजन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Board Exam 2022 Know some tips about maths paper and model paper for exam
UP Board Exam 2022 - फोटो : Amar Ujala

UP Board Exam 2022: मॉडल पेपर की मदद लें
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की सहूलियत और उनकी तैयारी को अच्छी करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा के मॉडल पेपर भी उपलब्ध कराए गए हैं। यह दसवीं और बारहवीं दोनों ही कक्षाओं के लिए उपलब्ध है। छात्र अपने सिलेबस को पूरा करने के बाद UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर गणित के मॉडल पेपर को डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी तैयारी को बेहतर कर सकते हैं।

UP Board Exam 2022 Know some tips about maths paper and model paper for exam
UP Board Exam 2022 - फोटो : Amar Ujala

UP Board Exam 2022: कैसे डाउनलोड करें मॉडल पेपर?

छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के मॉडल पेपर को डाउनलोड कर सकते हैं। 

  1. सबसे पहले छात्र  की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे मॉडल पेपर 2021-2022 के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  4. यहां आपको विभिन्न विषयों के मॉडल पेपर प्राप्त होंगे।
  5. इनमें से गणित विषय के मॉडल पेपर पर क्लिक करें।
  6. अब मॉडल पेपर आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।  
  7. इसे चक कर के डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
UP Board Exam 2022 Know some tips about maths paper and model paper for exam
UP Board Exam 2022 - फोटो : Amar Ujala

UP Board Exam 2022: कैसे करें गणित के परीक्षा की तैयारी

  • सबसे पहले छात्र महत्वपूर्ण बिंदू तैयार कर लें। 
  • सभी जरूरी फॉर्मूले को याद कर लें। 
  • उन टॉपिक को पढ़ें जिसकी तैयारी कमजोर है।
  • आखिरी समय में रिविजन जरूर करें।
  • इसके बाद मॉडल पेपर से तैयारी करें। 
  • परीक्षा से पिछली रात को अच्छी नींद लेना न भूलें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed