गीता गोपीनाथ (Gita Gopinath).. वो महिला जो भारत की जीडीपी पर बयान देकर चर्चा में आ गई हैं। एक इंटरव्यू में गीता गोपीनाथ ने वैश्विक आर्थिक विकास में गिरावट के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल ग्रोथ के अनुमान में 80 फीसदी गिरावट के लिए भारत जिम्मेदार है।
{"_id":"5e26b48b8ebc3e7d6b5c540e","slug":"who-is-gita-gopinath-imf-economist-statement-on-gdp-of-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कौन हैं गीता गोपीनाथ, भारत की जीडीपी पर बयान देकर चर्चा में आई ये महिला","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
कौन हैं गीता गोपीनाथ, भारत की जीडीपी पर बयान देकर चर्चा में आई ये महिला
Tue, 21 Jan 2020 02:21 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Tue, 21 Jan 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
gita
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्मला सीतारमण-गीता गोपीनाथ (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
- गीता गोपीनाथ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF - International Monetary Fund) की मुख्य अर्थशास्त्री (Chief Economist) हैं।
- 1 जनवरी 2019 को उन्हें ये जिम्मेदारी दी गई थी। आईएमएफ में इस पद को संभालने वाली वह पहली महिला हैं। इसके साथ-साथ गीता गोपीनाथ को आईएमएफ के अनुसंधान विभाग की निदेशक की जिम्मेदारी भी दी गई है।
- गीता गोपीनाथ का जन्म भारत में ही हुआ था, शिक्षा भी यहां से हुई। कहां और किस विवि से, इस बारे में आगे पढ़ें।
गीता गोपीनाथ (फाइल फोटो)
- फोटो : harvard.edu
- गीता गोपीनाथ अभी 48 वर्ष की हैं। उनका जन्म 8 दिसंबर 1971 को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुआ था।
- हालांकि गीता की शुरुआती शिक्षा कर्नाटक के मैसूर स्थित निर्मला कॉन्वेंट स्कूल से हुई, क्योंकि उनके माता-पिता मूल रूप से केरल के थे और कन्नूर में रहते थे।
- स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद गीता गोपीनाथ ने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से उच्च शिक्षा हासिल की। उन्होंने दिल्ली विवि के लेडी श्रीराम कॉलेज से स्नाकत की डिग्री ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
gita
- फोटो : PTI
- इसके बाद गीता ने यूनिवर्सिटी ऑफ वॉशिंगटन से पीजी किया। फिर यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो और बाद में हावर्ड यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय अध्ययन (International Relations) और अर्थशास्त्र (Economics) की प्रोफेसर भी रहीं।
- 2001 में उन्होंने प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में पीएचडी पूरी की।
- गीता भारतीय वित्त मंत्रालय के जी-20 (G 20) सलाहकार समिति में सदस्य भी रहीं।
कौन हैं गीता गोपीनाथ के पति, आगे पढ़ें
विज्ञापन
गीता गोपीनाथ (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
- गीता गोपीनाथ के पति का नाम है इकबाल धालीवाल। वह भी भारत से ही हैं और इकोनॉमिक्स से स्नातक हैं।
- इकबाल ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा दी थी और 1995 बैच के टॉपर रहे थे। कुछ समय तक वे आईएएस अधिकारी (IAS Officer) रहे। लेकिन फिर नौकरी छोड़ पढ़ाई के लिए प्रिंसटन यूनिवर्सिटी चले गए थे।
- अभी गीता गोपीनाथ और इकबाल धालीवाल का एक बेटा है। पूरा परिवार यूके में कैंब्रिज में रहता है।
ये भी पढ़ें : Republic Day 2020: कहां और किस तरह रखी गई है भारतीय संविधान की मूल प्रति
कमेंट
कमेंट X