सब्सक्राइब करें

120 Bahadur vs Masti 4 Box Office: गुरुवार को ‘120 बहादुर’ और ‘मस्ती 4’ में कौन निकला आगे? जानें कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Thu, 27 Nov 2025 10:35 PM IST
सार

Box Office Collection: गुरुवार का दिन फिल्म '120 बहादुर' और 'मस्ती 4' के लिए कुछ खास साबित नहीं हुआ। जानिए दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सातवें दिन कितनी कमाई की।

विज्ञापन
120 bahadur and masti 4 day 7 box office collection know its total earning
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

फिल्म '120 बहादुर' और 'मस्ती 4' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए सात दिन हो चुके हैं। आज गुरुवार के दिन दोनों फिल्में कुछ खास प्रदर्शन करती नहीं दिख रही हैं। यह संकेत इन फिल्मों के लिए अच्छा नहीं है। चलिए जानते हैं आखिर कलेक्शन के मामले में किसने मारी बाजी।

Trending Videos
120 bahadur and masti 4 day 7 box office collection know its total earning
120 बहादुर - फोटो : यूट्यूब

'120 बहादुर' की सातवें दिन की कमाई
फरहान अख्तर अभिनीत फिल्म '120 बहादुर' ने आज गुरुवार यानी सातवें दिन खबर लिखे जाने तक 90 लाख रुपये कमा लिए हैं। इस फिल्म ने बुधवार को 1.1 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ने अभी तक एक हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस फिल्म के बजट की बात करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे 100 करोड़ रुपये में बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
120 bahadur and masti 4 day 7 box office collection know its total earning
120 बहादुर - फोटो : एक्स

फिल्म के बारे में 
रजनीश घई के निर्देशन में बनी इस फिल्म में फरहान अख्तर के साथ राशि खन्ना, विवान भतेना, एजाज खान, स्पर्श वालिया और अंकित सिवाच जैसे कलाकार नजर आए हैं।  फिल्म ‘120 बहादुर’ की कहानी 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान लड़ी गई ऐतिहासिक रेजांग ला की लड़ाई पर आधारित है।

120 bahadur and masti 4 day 7 box office collection know its total earning
मस्ती 4 - फोटो : सोशल मीडिया

'मस्ती 4' की कमाई
फिल्म 'मस्ती 4' ने ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक कमाई करते हुए 2.25 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ने आज गुरुवार को ताजा जानकारी के अनुसार 01 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं इसने बुधवार को 1.15 करोड़ रुपये कमाए थे। इस हिसाब से फिल्म ने एक हफ्ते में अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 13.85 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

विज्ञापन
120 bahadur and masti 4 day 7 box office collection know its total earning
मस्ती 4 - फोटो : एक्स

इन कलाकारों से सजी है फिल्म 
‘मस्ती 4’ का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है। इस एडल्ट कॉमेडी फिल्म में रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की तिकड़ी नजर आ रही है। इसके अलावा एलनाज नोरोजी, नरगिस फाखरी, अरशद वारसी और नतालिया जानोशेक जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं।
 

किसने किया ज्यादा कलेक्शन?
आज गुरुवार की कमाई की बात करें, तो अभी ताजा जानकारी के अनुसार 'मस्ती 4', '120 बहादुर' से आगे चल रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed