फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

50Yrs Of Naya Din Nai Raat: दिलीप कुमार की उम्मीदों पर सौ फीसदी खरे उतरे संजीव कुमार, भीम सिंह की कालजयी फिल्म

Fri, 10 May 2024 07:28 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Fri, 10 May 2024 07:28 PM IST
विज्ञापन
50Yrs Of Naya Din Nai Raat naya din nai raat bioscope by Pankaj Shukla Sanjeev kumar Bhim Singh Jaya Bhaduri
‘नया दिन नई रात’ - फोटो : अमर उजाला

फिल्म ‘नया दिन नई रात’ की शुरुआत दिलीप कुमार की आवाज से होती है। दरअसल, ये फिल्म इसके निर्देशक ए भीम सिंह दिलीप कुमार के साथ ही बनाना चाहते थे। 30 साल की उम्र में अपनी पहली फिल्म निर्देशित करने वाले भीम सिंह ने 24 साल में कुल 76 फिल्में बनाईं। इनमें से 34 फिल्मे उनकी तमिल में, 18 हिंदी में, आठ तेलुगु में, पांच मलयालम में और एक कन्नड़ भाषा में रही। भीमसिंह निर्देशित फिल्म ‘नया दिन नई रात’ 10 मई 1974 को रिलीज हुई। विकीपीडिया पर इस फिल्म की रिलीज डेट 7 मई 1974 बताई गई है, जो ठीक नहीं है। ये तारीख फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट जारी करने की तारीख है।

50Yrs Of Naya Din Nai Raat naya din nai raat bioscope by Pankaj Shukla Sanjeev kumar Bhim Singh Jaya Bhaduri
‘नया दिन नई रात’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दिलीप कुमार ने कर दिया इनकार
साल 1970 में दिलीप कुमार के साथ सुपरहिट फिल्म ‘गोपी’ बनाने के बाद निर्देशक ए भीमसिंह ने अगले तीन साल में विनोद खन्ना और संजय खान के साथ ‘सब का साथी’, राजेश खन्ना के साथ ‘मालिक’ व ‘जोरू का गुलाम’ और धर्मेंद्र के साथ ‘लोफर’ जैसी चर्चित फिल्में बनाईं। फिल्म ‘नया दिन नई रात’ लेकर भीम सिंह सबसे पहले दिलीप कुमार के पास ही गए। ‘गोपी’ के अलावा दिलीप कुमार की फिल्म ‘आदमी’ का निर्देशन भी भीम सिंह ने ही किया था, लेकिन दिलीप कुमार ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया।

50Yrs Of Naya Din Nai Raat naya din nai raat bioscope by Pankaj Shukla Sanjeev kumar Bhim Singh Jaya Bhaduri
‘नया दिन नई रात’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नाट्य शास्त्र के नौ रस और संजीव कुमार
दरअसल दिलीप कुमार का वक्त परदे पर एंग्री यंगमैन का अवतार होने के साथ ही ढलना शुरू हो चुका था। फिल्म ‘नया दिन नई रात’ में काम करने के लिए मना करते वक्त दिलीप कुमार ने ही संजीव कुमार का नाम इस फिल्म के लिए सुझाया और संजीव कुमार ने इस फिल्म में कालजयी अभिनय करके इस फिल्म को अमर कर दिया। नाट्य शास्त्र के सारे नौ रस, यानी कि श्रृंगार, हास्य, करुण, रौद्र, वीर, भयानक, वीभत्स, अद्भुत और शांत सब संजीव कुमार ने इस फिल्म में जीकर दिखाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
50Yrs Of Naya Din Nai Raat naya din nai raat bioscope by Pankaj Shukla Sanjeev kumar Bhim Singh Jaya Bhaduri
‘नया दिन नई रात’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जया भादुड़ी ने तुरंत कर दी हां
फिल्म ‘नया दिन नई रात’ की हीरोइन हैं जया भादुड़ी। संजीव कुमार इससे पहले ‘कोशिश’ और ‘अनामिका’ में जया के साथ काम कर चुके थे और गुलजार के निर्देशन में बनी जया की फिल्म ‘परिचय’ में भी नजर आ चुके थे। निर्देशक ए भीमसिंह ने जया भादुड़ी को बताया कि फिल्म में मुख्य किरदार संजीव कुमार का हैं, लेकिन हर किरदार की कहानी उनके किरदार के होने से ही अपना रस प्रकट कर पाती है। यह सुनते ही जया तुरंत फिल्म करने को तैयार हो गईं।

विज्ञापन
50Yrs Of Naya Din Nai Raat naya din nai raat bioscope by Pankaj Shukla Sanjeev kumar Bhim Singh Jaya Bhaduri
‘नया दिन नई रात’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शादी के दबाव में घर से भागी बेटी
फिल्म ‘नया दिन नई रात’ में जया भादुड़ी ने सुषमा नामक युवती का किरदार निभाया है। और उनके पिता के रोल में हैं ओम प्रकाश। पिता का दबाव है शादी करने को लेकर और एक दिन बेटी घर छोड़कर भाग जाती है। घर वापस लौटने तक वह अलग अलग लोगों से मिलती है और संजीव कुमार ही हर बार उन्हें अलग अलग गेटअप में मिलते हैं। संजीव कुमार के इन गेट अप को बनाने में जिस एक कलाकार का सबसे बड़ा योगदान रहा, वह हैं मेकअप दादा सरोश मोदी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed