कान फिल्म फेस्टिवल हो और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय न हों, ऐसा भला कैसे हो सकता है? 78वें कान फिल्म फेस्टिवल में अदाकारा शिरकत करने पहुंची हैं। आज बुधवार को वे रेड कार्पेट पर उतरीं। इस बार ऐश व्हाइट साड़ी में रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरती नजर आईं। उन्होंने सिंदूर के साथ अपना लुक कंपलीट किया।
Aishwarya at Cannes 2025: कान में ऐश्वर्या ने सबको कहा नमस्ते, व्हाइट साड़ी और सिंदूर से दिखाई भारतीय संस्कृति
78th Cannes Film Festival: अभिनेत्री ऐश्वर्या राय 78वें कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने पहुंची हैं। आज उन्होंने प्रतिष्ठित फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा।
नमस्ते कहकर किया अभिवादन
ऐश्वर्या राय रेड कार्पेट पर व्हाइट साड़ी में कान के रेड कार्पेट पर पहुंचीं, जिस पर गोल्डन कलर के बॉर्डर से डिजाइन है। इस दौरान उन्होंने नमस्ते कहकर वहां उपस्थित लोगों का अभिवादन किया। ऐश्वर्या राय बच्चन साल 2002 में पहली बार कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुई थीं।
पहली बार इस फिल्म के लिए कान फेस्टिवल में की शिरकत
ऐश्वर्या राय बच्चन साल 2002 में पहली बार फिल्म 'देवदास' के प्रीमियर के लिए कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुई थीं। इसके बाद हर साल एक मेकअप ब्रॉन्ड के लिए वे इस फिल्म फेस्टिवल में शामिल होती हैं। ऐश्वर्या का लुक भी हर साल चर्चा में रहता है। इस बार उनका जुदा अंदाज देखने को मिला है।
A post shared by Spotlight Scoop (@spotlightscoopentertainment)
यूजर्स ने की जमकर तारीफ
इस लुक में ऐश्वर्या रॉयल क्वीन लग रही हैं। नेटिजन्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स को उनका ट्रेडिशनल लुक काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'काफी वक्त बाद आपको साड़ी में देखा, बहुत प्यारी लग रही हैं आप'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मदर ऑफ कान फिल्म फेस्टिवल'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपका लुक इस बार दिल जीत ले गया'।
बच्चन परिवार की बहू ने जीता दिल
कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय के लुक का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आज बुधवार को उनका लुक जब सामने आया तो सभी ने दिल थाम लिया। बच्चन परिवार की बहू और लोकप्रिय अदाकारा ने साड़ी के साथ पारंपरिक गहनों से लुक पूरा किया।