Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Mission Impossible The Final Reckoning Day 5 Box Office Collection: Tom cruise film total earnings in india
{"_id":"682dec1a0f18ed7443017a4f","slug":"mission-impossible-the-final-reckoning-day-5-box-office-collection-tom-cruise-film-total-earnings-in-india-2025-05-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mission Impossible 8 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर धीमा पड़ा टॉम क्रूज का मिशन, पांचवे दिन किया इतना कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mission Impossible 8 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर धीमा पड़ा टॉम क्रूज का मिशन, पांचवे दिन किया इतना कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 21 May 2025 08:48 PM IST
सार
Mission Impossible 8 Day 5 Box Office: फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल 8' की भारतीय रिलीज को आज पांच दिन पूरे हो गए हैं। शानदार ओपनिंग लेने के बाद फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर कुछ सुस्त हो गई है।
विज्ञापन
1 of 5
Mission Impossible 8
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सिनेमाघरों में टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग’ लगी हुई है। यह हॉलीवुड फिल्म 17 मई को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसने धांसू ओपनिंग लेकर खाता खोला। हालांकि, अब इसकी कमाई कुछ धीमी हो चली है। जानते हैं आज बुधवार को पांचवे दिन फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया है?
2 of 5
मिशन इंपॉसिबल 8
- फोटो : यूट्यूब
बॉक्स ऑफिस पर की थी धांसू शुरुआत
टॉम क्रूज की फिल्म ने पहले दिन 16.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दूसरे दिन कलेक्शन में कुछ बढ़त दर्ज हुई। दूसरे दिन रविवार को फिल्म ने 17 करोड़ रुपये का कारोबार किया। मगर, तीसरे दिन के बाद से फिल्म की कमाई लगातार ढलान पर है। तीसरे दिन यानी पहले मंडे टेस्ट में 'मिशन इंपॉसिबल 8' ने 5.75 करोड़ रुपये कमाए थे।
3 of 5
मिशन इंपॉसिबल 8
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कितनी रही आज की कमाई
चौथे दिन गुरुवार को टॉम क्रूज की फिल्म ने करीब 5.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, आज बुधवार को पांचवे दिन कलेक्शन और घट गया है। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने आज 3.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ भारत में फिल्म की टोटल कमाई 48.25 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मिशन इंपॉसिबल 8
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
50 करोड़ी क्लब में एंट्री लेने को तैयार
टॉम क्रूज की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हाफ सेंचुरी लगाने की तैयारी में है। संभव है कि फाइनल आंकड़े सामने आते तक फिल्म 50 करोड़ क्लब में एंट्री ले ले। एक रिपोर्ट के मुताबिक टॉम क्रूज की फिल्म का बजट 3,340 करोड़ रुपये है।
ये सितारे हैं फिल्म का हिस्सा
फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल 8' में टॉम क्रूज के अलावा विंग्स रेम्स, साइमन पेग, निक ऑफरमैन, एंजेला बैसेट और हेले एटवेल जैसे एक्टर्स भी शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन क्रिस्टोफर मैकक्वैरी ने किया है। ‘मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल' फ्रेंचाइजी की आठवीं किस्त है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।