फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cannes 2025: कान फेस्टिवल में अदिति का सिंदूर लुक, बैकलेस ड्रेस में छाईं जान्हवी, दोनों पर हुई तारीफ की बौछार

Wed, 21 May 2025 07:29 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 21 May 2025 07:29 PM IST
सार

78th Cannes Film Festival: कान फिल्म फेस्टिवल में भारतीय अभिनेत्रियां भी अपने लुक और खूबसूरती से छाई हुई हैं। अदिति राव हैदरी और जान्हवी कपूर ने अपने अंदाज से दिल जीत लिए हैं। सेलेब्स से लेकर फैंस तक भर-भरकर तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
78th Cannes Film Festival: Celebs and netizens reaction janhvi Kapoor and Aditi Rao Hydari stunning look
अदिति राव हैदरी-जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

कान फिल्म फेस्टिवल चल रहा है। दुनियाभर की सिने हस्तियां वहां पहुंची हैं और रेड कार्पेट पर जलवा बिखेर रही हैं। भारतीय सितारे भी अपने अंदाज से छाए हुए हैं। अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरती से सबका दिल जीत लिया। वहीं, अदिति राव हैदरी भी साड़ी पहन कान में पहुंचीं। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिन पर उन्हें जमकर तारीफें मिल रही हैं।  

78th Cannes Film Festival: Celebs and netizens reaction janhvi Kapoor and Aditi Rao Hydari stunning look
अदिति राव हैदरी - फोटो : इंस्टाग्राम-@aditiraohydari

अदिति ने फ्लॉन्ट किया सिंदूर 
अदिति राव हैदरी लाल रंगी का साड़ी पहन कान में पहुंचीं। वे पारंपरिक लुक में नजर आईं। साड़ी के साथ माथे पर लाल बिंदी के साथ सिंदूर से उन्होंने अपना लुक कंपलीट किया। शादी के बाद पहली बार अदिति को किसी आयोजन में सिंदूर लुक में देखा गया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aditi Rao Hydari (@aditiraohydari)

78th Cannes Film Festival: Celebs and netizens reaction janhvi Kapoor and Aditi Rao Hydari stunning look
अदिति राव हैदरी - फोटो : इंस्टाग्राम

पति सिद्धार्थ ने लुटाया दिल
अदिति राव हैदरी के कान फिल्म फेस्टिवल के दोनों ही लुक शानदार हैं। सेलेब्स के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। अदिति के पति व एक्टर सिद्धार्थ ने अदिति के पोस्ट पर रेड हार्ट इमोजी पोस्ट किए हैं। 'लापता लेडीज' फेम नितांशी गोयल ने अदिति की के पोस्ट पर कमेंट कर लिखा है, 'हमेशा की तरह खूबसूरत'। वहीं, यूजर्स भी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सिंदूर ने आपकी खूबसूरती और बढ़ा दी है'। एक यूजर ने लिखा, 'सिंदूर आप पर जंच रहा है। लाल साड़ी में क्या खूब लग रही हैं आप'।

विज्ञापन
विज्ञापन
78th Cannes Film Festival: Celebs and netizens reaction janhvi Kapoor and Aditi Rao Hydari stunning look
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

रिया ने स्टाइल किया जान्हवी का लुक

जान्हवी कपूर भी फिल्म 'होमबाउंड' की स्क्रीनिंग के लिए कान फिल्म फेस्टिवल पहुंचीं। इस दौरान वे रेड कार्पेट पर भी उतरीं। पहले दिन पिंक कलर के गाउन में जान्हवी ने अपने लुक से खूब तारीफें बटोरीं। वहीं, दूसरे दिन वे बोल्ड लुक में नजर आईं। जान्हवी ने बैकलेस गाउन पहना है। बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बिटिया जान्हवी के कान फिल्म फेस्टिवल के दोनों लुक उनकी चचेरी बहन रिया कपूर ने स्टाइल किए हैं।

Cannes 2025: ईशान-जाह्नवी की फिल्म ‘होमबाउंड’ को मिला 9 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन, वीडियो हो रहा वायरल

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

विज्ञापन
78th Cannes Film Festival: Celebs and netizens reaction janhvi Kapoor and Aditi Rao Hydari stunning look
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

दीया से भूमि तक सबने की जान्हवी की तारीफ
जान्हवी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर रिया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। दीया मिर्जा से लेकर भूमि पेडनेकर जान्हवी के लुक की कायल हो गई हैं। वहीं, निमरत कौर ने जान्हवी की प्रतिभा की तारीफ की है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed