एक्टर परेश रावल इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन्होंने फिल्म 'हेरा फेरी 3' से बाहर होने का एलान किया है। अब परेश रावल कानूनी मुसीबत में फंस गए हैं। अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस 'केप ऑफ गुड फिल्म्स' ने उनके अचानक फिल्म छोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपये की मांग करते हुए कानूनी नोटिस जारी किया है। प्रोडक्शन हाउस ने अब दावा किया है कि रावल को 11 लाख रुपये का भुगतान किया गया था।
2 of 5
परेश रावल
- फोटो : इंस्टाग्राम
परेश रावल को दिए जा चुके 11 लाख
फ्री प्रेस जनरल की एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार की केप ऑफ गुड फिल्म्स ने पुष्टि की है कि परेश को कानूनी नोटिस भेजा गया है। संस्थान ने उन पर 'हेरा फेरी 3' से अचानक हटने का आरोप लगाया है। अब अभिनेता पर 25 करोड़ रुपये का मुकदमा किया गया है। बताया जाता है कि परेश रावल ने पहले ही फिल्मांकन शुरू कर दिया था और उन्हें 11 लाख रुपये दिए जा चुके हैं।
3 of 5
अक्षय कुमार, परेश रावल, सुनील शेट्टी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
परेश रावल के साथ शूट हुआ टीजर
बयान में कहा गया है कि 'हेरा फेरी 3' का टीजर शूट 3 अप्रैल 2025 को शुरू हुआ था। रावल के साथ 3 मिनट से ज्यादा फुटेज शूट की गई। परेश रावल ने अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ रचनात्मक योजना भी बनाई थी।
यह खबर भी पढ़ें: Suniel Shetty: 'हेरा फेरी 3' से परेश रावल के हटने पर आया सुनील शेट्टी का रिएक्शन, कहा- बड़ा नुकसान है
4 of 5
हेरा फेरी 3
- फोटो : इंस्टाग्राम
परेश रावल ने पहले दी थी सहमति
आपको बता दें परेश रावल ने 30 जनवरी 2025 को अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट के माध्यम से फिल्म में अपनी भागीदारी को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था। उन्होंने 27 मार्च 2025 को फिल्म में काम करने को लेकर सहमति दी। इसके बाद उन्होंने 11 लाख रुपये का आंशिक भुगतान स्वीकार किया। उनके समर्थन और अनुबंध पर भरोसा करते हुए केप ऑफ गुड फिल्म्स ने टीजर पर खर्च किया था।
5 of 5
सुनील शेट्टी, परेश रावल और अक्षय कुमार
- फोटो : एक्स- @bolly_talkies
परेश रावल ने अब तक नहीं दी प्रतिक्रिया
केप ऑफ गुड फिल्म्स ने बयान में कहा परेश रावल के अचानक वापसी से वित्तीय नुकसान हुआ है। इसलिए परेश रावल से 25 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की गई है। अगर सात दिनों के भीतर मांग का अनुपालन नहीं किया जाता है तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस मामले पर परेश रावल ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।