फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anurag Kashyap: बेटी को गले लगाकर फूट-फूटकर रोते दिखे अनुराग कश्यप, पूर्व पत्नी के कंधे पर सिर रखकर हुए भावुक

Sat, 11 Jan 2025 05:27 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 11 Jan 2025 05:27 PM IST
सार

आलिया कश्यप ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी शादी का वीडियो शेयर किया है। उनकी शादी में मनोज बाजपेयी, बॉबी देओल, नागा चैतन्य समेत कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं।

विज्ञापन
Aaliyah Kashyap shared her wedding video Anurag Kashyap cries hugging his daughter at various instances
अनुराग कश्यप, आलिया कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम @aaliyahkashyap

अनुराग कश्यप अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। निर्माता इन दिनों अपने बेबाक अंदाज को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हालांकि, ठीक एक महीने पहले निर्माता ने अपनी बेटी आलिया कश्यप की शादी घर रुखसत किया था। अब हाल ही में आलिया ने अपनी शादी का वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किया है, जिसमें अनुराग कश्यप का एक अलग ही अवतार देखने को मिला है।

Aaliyah Kashyap shared her wedding video Anurag Kashyap cries hugging his daughter at various instances
आलिया कश्यप, शेन ग्रेगोइरे - फोटो : इंस्टाग्राम

आलिया ने साझा किया शादी का वीडियो
अपनी शादी के ठीक एक महीने बाद, अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी शादी का वीडियो शेयर किया। उन्नीस मिनट का यह वीडियो कपल की हल्दी, मेहंदी, कॉकटेल पार्टी, शादी और एक वेडिंग रिसेप्शन का था। वीडियो की शुरुआत आलिया की हल्दी से होती है, जो उनके घर की छत पर मनाया जाता है, जिसमें उनके करीबी परिवार और दोस्त शामिल होते हैं। वीडियो में भावुक अनुराग कश्यप अपनी बेटी को गले लगाते हुए दिखाई देते हैं।

Aaliyah Kashyap shared her wedding video Anurag Kashyap cries hugging his daughter at various instances
आलिया कश्यप, शेन ग्रेगोइरे - फोटो : इंस्टाग्राम @aaliyahkashyap

कॉकटेल पार्टी में शामिल हुईं ये हस्तियां
फिर वीडियो में आलिया की कॉकटेल पार्टी दिखी, जिसमें कल्कि कोचलिन, आलिया की मां आरती बजाज और इम्तियाज अली भी मौजूद थे, जो कपल के साथ डांस कर रहे। वीडियो में आगे शेन भावुक हो गए और उन्होंने कहा, "आलिया वह लड़की है, जिसकी मुझे पूरी जिंदगी तलाश थी। वह बिना किसी शक के मेरी सोलमेट है। मैं बहुत खुश हूं।"

Deva: शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर मचाया 'भसड़', 'देवा' के पहले गाने में पूजा संग अभिनेता ने दिखाए किलर मूव्स

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaliyah Kashyap shared her wedding video Anurag Kashyap cries hugging his daughter at various instances
आलिया कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम @aaliyahkashyap

आलिया ने पति के लिए कही यह बात
इस पर आलिया ने फिर कहा, "मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे कोई ऐसा मिला जो मुझसे इतना प्यार करता है। मुझे लगता है कि वह मेरा सबसे अच्छा दोस्त है और मैं अपनी पूरी जिंदगी अपने सबसे अच्छे दोस्त के साथ बिताना चाहती हूं।"

Allu Arjun: भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को मिलीं कई छूट, विदेश यात्रा की भी अनुमति

विज्ञापन
Aaliyah Kashyap shared her wedding video Anurag Kashyap cries hugging his daughter at various instances
अनुराग कश्यप, आलिया कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम @aaliyahkashyap

बेटी की शादी में भावुक हुए अनुराग कश्यप
वीडियो में अनुराग कश्यप को कई मौकों पर अपनी बेटी को गले लगाते हुए दिखाया गया। उन्हें रोते हुए और अपनी पूर्व पत्नी आरती बजाज के कंधों पर सिर टिकाते हुए भी देखा गया। इस जोड़े के रिसेप्शन में मनोज बाजपेयी, बॉबी देओल, नागा चैतन्य और नवाजुद्दीन सिद्दीकी सहित कई हस्तियां शामिल हुईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed