सब्सक्राइब करें

Aamir Khan: माथे पर तिलक लगा आमिर ने की कलश पूजा, यूजर्स बोले- यह लाल सिंह चड्ढा फ्लॉप होने का कमाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुखसाना Updated Fri, 09 Dec 2022 02:13 PM IST
विज्ञापन
aamir khan did kalash pooja at aamir khan productions office with kiran rao users troll him for hindu rituals
किरण राव के साथ पूजा करते आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। आमिर हाल में अपनी एक्स पत्नी किरण राव के साथ 'आमिर खान प्रोडक्शंस' में कलश पूजा करते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें लाल सिंह चड्ढा के डायरेक्टर अद्वैत चंदन ने पोस्ट की हैं। जिसको लेकर एक बार फिर आमिर खान को ट्रोल किया जा रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं आमिर का नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर रहा है।

Trending Videos
aamir khan did kalash pooja at aamir khan productions office with kiran rao users troll him for hindu rituals
आमिर खान - फोटो : Instagram

सोशल  मीडिया पर अभिनेता की ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसके बाद से ही लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। कोई लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने के बाद पूजा करने की बात कह रहा है, तो कुछ का कहना है कि ब्रांड मिलने बंद हुए तो अभिनेता ने पूजा शुरू कर दी।

Star Kids Debut 2023: इन 10 स्टार किड्स पर नए साल में रहेगी सबकी नजर, जानिए किस फिल्म में कौन किसके साथ
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Advait Chandan (@advaitchandan)

विज्ञापन
विज्ञापन
aamir khan did kalash pooja at aamir khan productions office with kiran rao users troll him for hindu rituals
आमिर खान को कलश पूजा - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया यूजर्स ने अद्वैत चंदन की पोस्ट की गई तस्वीरों पर कई कमेंट्स किए हैं, जिसमें एक ने लिखा है, 'यह लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने का कमाल है'। तो वहीं, दूसरे ने लिखा 'ब्रैंड मिलने बंद हो गए तो हिंदू बनने का नाटक शुरू कर दिया'। वहीं एक और यूजर ने लिखा 'मैं बहुत खुश हूं। क्यूट सुपर्ब आमिर खान जी किरण राव जी पूजा करते हुए बहुत प्यारे लग रहे हैं'। एक ने सवाल किया, 'आप लोग दूसरे ऑफिस में चले गए? ये किस सेरिमनी की तस्वीरें हैं'। 

 
   यह भी पढ़ें: Malaika Arora: उम्र में छोटे अर्जुन को डेट करने पर बोलीं मलाइका, ‘वो मर्द है, मैंने उसे सड़क से नहीं पकड़ा’ 
aamir khan did kalash pooja at aamir khan productions office with kiran rao users troll him for hindu rituals
आमिर खान, काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि आमिर खान इससे पहले भी ट्रोल्स के निशाने पर आ चुके हैं। बीते बुधवार को जब अभिनेता सलाम वेंकी की स्क्रीनिंग में पहुंचे थे, तो उन्हें उनके नए लुक के लिए भी ट्रोल किया गया था। सोशल मीडिया यूजर ने उन्हें बूढ़ा तक कह दिया था। गौरतलब हो कि इस साल अभिनेता की फिल्म लाल सिंह चड्ढा ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, जो बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई थी।

 यह भी पढ़ें: Star Kids Debut 2023: इन 10 स्टार किड्स पर नए साल में रहेगी सबकी नजर, जानिए किस फिल्म में कौन किसके साथ
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed