{"_id":"66cb4ab79a225b04710ef14a","slug":"aamir-khan-replied-on-doing-marriage-again-in-rhea-chakraborty-podcast-know-what-he-said-2024-08-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aamir Khan: क्या आमिर खान दुल्हन की तलाश में हैं? फिर से शादी करने को लेकर अभिनेता ने दिया ये जवाब","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Aamir Khan: क्या आमिर खान दुल्हन की तलाश में हैं? फिर से शादी करने को लेकर अभिनेता ने दिया ये जवाब
Sun, 25 Aug 2024 08:48 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sun, 25 Aug 2024 08:48 PM IST
विज्ञापन
आमिर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @officialjiostudios
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान को बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है। अपने उच्च स्तर के अभिनय के लिए उन्हें हमेशा प्रशंसा मिली है। आमिर खान फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। आमिर खान ने पहली शादी साल 1986 में रीना दत्ता से की थी। रीना से उनका एक बेटा जुनैद और एक बेटी इरा है।
आमिर खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
आमिर ने साल 2002 में रीना से तलाक ले लिया, जिसके बाद रीना ने दोनों बच्चों की कस्टडी ले ली। इसके बाद अभिनेता ने किरण राव से शादी की और 5 दिसंबर 2011 को सेरोगेसी के जरिए उनके बेटे आजाद राव खान का जन्म हुआ। एक बार फिर आमिर खान ने अपनी पत्नी किरण से अलग होने का फैसला साल 2021 में लिया।
Saira Banu: सायरा बानो ने परिजनों और फरीदा जलाल के साथ मनाया 80वां जन्मदिन, दिल छूने वाले नोट के साथ दिखाई झलक
Saira Banu: सायरा बानो ने परिजनों और फरीदा जलाल के साथ मनाया 80वां जन्मदिन, दिल छूने वाले नोट के साथ दिखाई झलक
आमिर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में अभिनेता ने रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट चैप्टर 2 में शिरकत की। इस दौरान अभिनेता से दोबारा शादी के बारे में जब पूछा गया कि क्या वह फिर से शादी करना चाहेंगे इस पर अभिनेता ने क्या कहा आइए जानते हैं…
विज्ञापन
विज्ञापन
आमिर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
शादी को लेकर अभिनेता ने कहा कि शादी एक कैनवास है और यह दो लोगों पर निर्भर करता है कि वे इसे कैसे रंगते हैं। बातचीत के दौरान रिया ने उनसे सवाल किया कि 'क्या वह दोबारा शादी करने को तैयार होंगे?' इस पर उन्होंने कहा, ‘मैं अब 59 साल का हो गया हूं, मुझे नहीं लगता कि मैं दोबारा शादी कर पाऊंगा। मुश्किल लग रहा है मुझे, इस वक्त इतने रिश्ते हैं मेरी जिंदगी में। मैं फिर से अपने परिवार से जुड़ गया हूं, मेरे बच्चे हैं और मेरे भाई-बहन भी हैं।’
विज्ञापन
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
रिया ने यह भी कहा कि अगर वह चाहें तो अपनी जिंदगी के इस मोड़ पर किसी से भी शादी कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘अगर मैंने इश्तिहार दे दिया कि आमिर खान दुल्हन की तलाश में हैं? इस पर आमिर ने कहा, ‘वक्त तो नहीं है। मैं अपने करीबी लोगों के साथ रहकर बहुत खुश हूं। मैं एक बेहतर इंसान बनने की दिशा में काम कर रहा हूं।’ आमिर खान के आगामी कार्यों की बात करें तो वह ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर जल्द ही दर्शकों के बीच में आ सकते हैं।
Kangana Ranaut: 'तेजस' से लेकर 'पंगा' तक, जानिए बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा कंगना रणौत की पिछली पांच फिल्मों का हाल
Kangana Ranaut: 'तेजस' से लेकर 'पंगा' तक, जानिए बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा कंगना रणौत की पिछली पांच फिल्मों का हाल