{"_id":"66cb3ddcf957babb9d07bc3c","slug":"amy-jackson-married-with-boyfriend-ed-westwick-in-italy-shared-post-2024-08-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amy Jackson Marriage: एमी जैक्सन बनीं एड वेस्टविक की दुल्हनिया, इटली में रचाई शादी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Amy Jackson Marriage: एमी जैक्सन बनीं एड वेस्टविक की दुल्हनिया, इटली में रचाई शादी
एमी जैक्सन और ‘गॉसिप गर्ल’ के अभिनेता एड वेस्टविक पिछले कुछ समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। दो दिन पहले एड ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एमी के साथ अपनी शादी की घोषणा की थी। साथ ही उन्होंने अपने परिवार और करीबी लोगों के साथ एक पार्टी की झलकियां भी साझा की थी।
2 of 5
एमी जैक्सन ने एड वेस्टविक से की शादी
- फोटो : इंस्टाग्राम @edwestwick
अब, एमी और एड दोनों ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा की हैं। दोनों ने एक साथ अपने सफर की शुरुआत की घोषणा की। एड जहां सफेद और काले रंग के सूट में शानदार दिख रहे हैं, वहीं एमी जैक्सन सफेद रंग की शादी की पोशाक में कमाल की लग रही हैं।
खुद को शीशे में निहारती दिखीं परिणीति चोपड़ा
3 of 5
एमी जैक्सन और एड वेस्टविक
- फोटो : इंस्टाग्राम @edwestwick
अभिनेत्री ने अपने खास दिन पर हल्का मेकअप और हीरे का हार पहना है। उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘यात्रा अभी शुरू हुई है।’ तस्वीर साझा करने के बाद कमेंट सेक्शन में प्रशंसकों ने दोनों को बधाई देना शुरू कर दिया।
एमी जैक्सन और एड वेस्टविक
- फोटो : इंस्टाग्राम @edwestwick
रिपोर्ट्स के मुताबिक एड वेस्टविक और एमी जैक्सन की मुलाकात साल 2022 में एक खेल के दौरान हुई और वे एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। तब से ही दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी थी। दोनों अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी विदेशी छुट्टियों की झलक भी साझा करते रहे हैं। एड पिछले साल मुंबई भी आए थे और यहां एमी के प्रशंसकों ने उनका भव्य स्वागत किया था।
विज्ञापन
5 of 5
एमी जैक्सन
- फोटो : इंस्टाग्राम @iamamyjackson
अभिनेत्री एमी जैक्सन ने साल 2010 से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने तमिल फिल्म ‘मद्रासपट्टिनम’ से शुरुआत की। बॉलीवुड में उन्होंने प्रतीक बब्बर के साथ ‘एक दीवाना था’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। अभिनेत्री रजनीकांत की रोबोट 2.0 में भी नजर आईं। मॉडल से अभिनेत्री बनीं एमी जैक्सन कई तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अक्षय कुमार की ‘सिंह इज ब्लिंग’ और ‘फ्रीकी अली’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया है।
इंडो वेस्टर्न ड्रेस में हंसिका मोटवानी की दिलकश अदाओं पर फिदा फैंस
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।