सब्सक्राइब करें

Ayushmann Khurrana: ‘ड्रीम गर्ल 2’ का एक साल पूरा, आयुष्मान खुराना ने खास अंदाज में प्रशंसकों का किया शुक्रिया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 25 Aug 2024 07:01 PM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana movie dream girl 2 completed one year of release actor thanks fans in special way
आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम @ayushmannk
आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने आज ही के दिन साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म आज अपनी पहली सालगिरह मना रही है। यह फिल्म आयुष्मान की सबसे बड़ी ओपनिंग थी और इसका निर्देशन राज शांडिल्य ने किया था। फिल्म के एक साल पूरे होने पर अभिनेता ने अपने प्रशंसकों के साथ इसे खास अंदाज में मनाया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए खुशी और आभार जताया।


 
Trending Videos
Ayushmann Khurrana movie dream girl 2 completed one year of release actor thanks fans in special way
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आयुष्मान ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार सा वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने  फिल्म से अपने किरदार की झलक भी दिखाई है। मजेदार क्लिप में, आयुष्मान को पूजा के सामान के साथ एक सरप्राइज बॉक्स मिलता है, तभी उन्हें एक और पूजा का कॉल आ जाता है। जो क्रेडिट कार्ड बेच रही है! यह सुनकर खुराना कहते हैं, ‘नाम चाहे कितने भी हो, असली पूजा तो सिर्फ यही है।’
Janmashtami 2024: कृष्णमय हैं ये सितारे, कृष्ण जन्माष्टमी पर बांसुरीवाले कान्हा की भक्ति में लीन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana movie dream girl 2 completed one year of release actor thanks fans in special way
आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम @ayushmannk
उनके वीडियो साझा करने के बाद यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में तरह-तरह के टिप्पणी करने लगे। एक यूजर ने लिखा, ‘आह! मुझे लगा कि हमें जल्द ही ‘ड्रीम गर्ल 3’ मिलने वाली है। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘डैडी से मम्मी बनने का तरीका थोड़ा कैजुअल है एके’, इसी तरह कई अन्य यूजर्स ने भी कमेंट किए।  

 
Ayushmann Khurrana movie dream girl 2 completed one year of release actor thanks fans in special way
आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम ayushmannk
रिपोर्ट्स के मुताबिक आयुष्मान खुराना ने एक आधिकारिक बयान में स्वीकार किया कि ‘ड्रीम गर्ल 2’ के प्रति प्यार और प्रशंसा वास्तव में उनके लिए खुशी की बात है। उन्होंने जोर देकर कहा, ‘यह फिल्म हमेशा मेरे दिल में एक खास जगह रखेगी, न केवल इसे मिली सफलता के कारण बल्कि लोगों के बीच फैली खुशी के कारण भी। एक अभिनेता के रूप में, यदि आप अपने दर्शकों में खुशी की भावना पैदा कर सकते हैं और उनके चेहरों पर मुस्कान ला सकते हैं, तो मुझे लगता है कि आधा काम हो गया है और ड्रीम गर्ल 2 ने यही किया।’ 

 
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana movie dream girl 2 completed one year of release actor thanks fans in special way
आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम ayushmannk
बता दें कि ‘ड्रीम गर्ल 2’ 2019 की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ ‘ सीक्वल थी जिसमें अनन्या पांडे, परेश रावल, अन्नू कपूर, राजपाल यादव, विजय राज, असरानी, अभिषेक बनर्जी, मनजोत सिंह और सीमा पाहवा भी थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयुष्मान खुराना को सनी देओल के साथ ‘बॉर्डर 2’ में देखा जा सकता है।
श्रद्धा को देख खिलखिला उठी नन्ही फैन, देखें प्यारी तस्वीरें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed