फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa 2: इस दिन 'पुष्पा 2' की शूटिंग शुरू करेंगे फहद फाजिल, मेकर्स को दी लगातार दो सप्ताह की तारीख

Tue, 14 May 2024 09:34 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 14 May 2024 09:34 AM IST
सार

'पुष्पा: द रुल' की रिलीज की तारीख पास आती जा रही है। इसके बावजूद शूटिंग का एक हिस्सा अभी भी पूरा नहीं हुआ है। मेकर्स जल्द ही इस हिस्से को खत्म करके पोस्ट प्रोडक्शन की तरफ बढ़ेंगे।

विज्ञापन
Aavesham Star Fahadh Faasil will start shooting for Allu Arjun Starrer Pushpa 2 on this day Deets Inside
पुष्पा-फहद फासिल - फोटो : इंस्टाग्राम

अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा: द रुल' का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। फिल्म से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज की तारीख पास आती जा रही है। इसके बावजूद शूटिंग का एक हिस्सा अभी भी पूरा नहीं हुआ है। मेकर्स जल्द ही इस हिस्से को खत्म करके पोस्ट प्रोडक्शन की तरफ बढ़ेंगे। फिल्म में अल्लू अर्जुन ने घातक पुष्प राज का किरदार निभाया है। वहीं, फहद फाजिल इसमें खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे।

Aavesham Star Fahadh Faasil will start shooting for Allu Arjun Starrer Pushpa 2 on this day Deets Inside
पुष्पा-फहद फासिल - फोटो : इंस्टाग्राम

'पुष्पा: द रुल' में फहद फाजिल के हिस्से की शूटिंग अभी बाकी है। इसके लिए अभिनेता ने मेकर्स को एक साथ कई तारीखें दी हैं। बताया जा रहा है कि फहद लगातार दो सप्ताह तक फिल्म की शूटिंग करेंगे और अपना हिस्से की शूटिंग पूरी करेंगे। फहद फासिल 1 जून से 'पुष्पा 2' की शूटिंग शुरू करेंगे। फिल्म में वह खलनायक की भूमिका में हैं। 'पुष्पा' फ्रेंचाइजी के दूसरे भाग में उनकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। 

Shiv Thakare: अपने दोस्त अब्दु रोजिक की शादी में शामिल होंगे शिव, बोले- पहले लगा कि वे मजाक कर रहे हैं


 
Aavesham Star Fahadh Faasil will start shooting for Allu Arjun Starrer Pushpa 2 on this day Deets Inside
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'पुष्पा 2: द रूल' में जोरदार एक्शन देखने को मिलने वाला है। फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के साथ-साथ फहद फाजिल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फहाद के फैंस उन्हें शेखावत के किरदार में देखने के लिए बेहद उतावले दिख रहे हैं। एक डरावने खलनायक एसपी भंवर सिंह शेकावत के रूप में उन्होंने काफी चर्चा पैदा की हुई है। इन तीनों के अलावा फिल्म में सुनील, अनसूया भारद्वाज, जगदीश और राव रमेश भी फिल्म में अभिनय करते हुए दिखाई देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aavesham Star Fahadh Faasil will start shooting for Allu Arjun Starrer Pushpa 2 on this day Deets Inside
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सुकुमार के निर्देशन में बन रही फिल्म 'पुष्पा: द रुल' इस साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अल्लू अर्जुन जबर्दस्त किरदार में नजर आएंगे। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के टीजर ने सभी को चौंका दिया। टीजर देखने के बाद दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।

विज्ञापन
Aavesham Star Fahadh Faasil will start shooting for Allu Arjun Starrer Pushpa 2 on this day Deets Inside
पुष्पा 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 15 अगस्त, 2024 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा किया गया है। सबसे दिलचस्प चर्चा यह है कि 'पुष्पा 2: द रूल' में अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु कैमियो करती नजर आ सकती हैं। फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने तैयार किया है। 

GOAT: पोस्ट-प्रोडक्शन में पहुंची विजय की 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम', निर्माताओं ने सेट से पोस्ट साझा कर दिया अपडेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed