Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Salman Khan Ex-Girlfriend Somy Ali Support of Zeenat Aman On her live-in-relationships statement Know Full Det
{"_id":"6642d10beb6065fb5d027fd1","slug":"salman-khan-ex-girlfriend-somy-ali-support-of-zeenat-aman-on-her-live-in-relationships-statement-know-full-det-2024-05-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Somy Ali: जीनत अमान के समर्थन में आईं सोमी अली, बोलीं- 'लिव-इन-रिलेशनशिप से तलाक की दर कम हो सकती है'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Somy Ali: जीनत अमान के समर्थन में आईं सोमी अली, बोलीं- 'लिव-इन-रिलेशनशिप से तलाक की दर कम हो सकती है'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Tue, 14 May 2024 08:20 AM IST
सार
अभिनेत्री ने कहा, 'मैं इसमें उनका 100 प्रतिशत समर्थन करती हूं। क्योंकि जब आप किसी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में होते हैं, तो आपको एक दूसरे के बारे में पता चलता है। किसी व्यक्ति में ऐसी आदतें हो सकती हैं, जो आपको पसंद हों या नापसंद हों।
विज्ञापन
1 of 5
सोमी अली, जीनत अमान
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली अपने जमाने की लोकप्रिय अभिनेत्री थीं। अभिनय छोड़ने के बाद उन्होंने खुद को लोगों की सहायता के लिए समर्पित कर दिया है। सोमी हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने लिव-इन रिलेशनशिप पर जीनत अमान के विचारों का समर्थन किया है। इसके बाद वह आलोचनाओं का शिकार हो गईं।
2 of 5
जीनत अमान
- फोटो : सोशल मीडिया
सोमी अली ने लिव-इन-रिलेशनशिप पर जीनत अमान की पोस्ट का बचाव करते हुए कहा, 'जब मैं विध्याचल में माउंट मैरी में रहती थी, तो जीनत जी मेरी पड़ोसी थीं। जैकी श्रॉफ और आयशा भी पास में ही रहती थे। हम लोग जब शूटिंग के लिए जाते थे, तब मिलते थे। हाल ही में कई लोगों ने उनकी निंदा की है। मैं लिव-इन रिलेशनशिप के बिल्कुल खिलाफ नहीं हूं।'
अभिनेत्री ने कहा, 'मैं इसमें उनका 100 प्रतिशत समर्थन करती हूं। क्योंकि जब आप किसी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में होते हैं, तो आपको एक दूसरे के बारे में पता चलता है। हर सभी की अपनी-अपनी विशिष्टताएं होती हैं। किसी व्यक्ति में ऐसी आदतें हो सकती हैं, जो आपको पसंद हों या नापसंद हों। ऐसे में आप लिव-इन रिलेशनशिप में व्यक्तिगत पसंद और नापसंद के बारे में बहुत कुछ सीख सकते हैं। इससे तलाक की दर कम करने में मदद मिलती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जीनत अमान
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने तलाक की बढ़ती दरों पर बात करते हुए कहा, वर्तमान में, भारत, पाकिस्तान और दुनिया भर में तलाक काफी अधिक हो रहे हैं। जीनत जी काफी पढ़ी-लिखी और स्पष्टवादी हैं। उनकी बात से जो लोग इंकार कर रहे हैं, मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि अब हम 1950 के दशक में नहीं रहते। 2024 में, दुनिया बहुत बदल गई है। तो एक पुरुष और एक महिला लिव-इन रिलेशनशिप में रह सकते हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
सोमी अली
- फोटो : इंस्टाग्राम
सोमी ने कहा, 'हमने ऐसे कई मामले देखे हैं जहां लोग एक-दूसरे को जाने बिना शादी कर लेते हैं और फिर तलाक ले लेते हैं। यह भारत और पाकिस्तान दोनों में अरेंज मैरिज में काफी आम है। दहेज भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में गैरकानूनी है, फिर भी लोग दहेज मांगने से नहीं कतराते। सब कुछ पर्दे के पीछे चलता है।' उन्होंने कहा कि जीनत ने जो सुझाव दिया है वह तलाक की दर को कम करने में मदद कर सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।