फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Director-Actor Brothers: इन सितारों ने किया निर्देशक भाई की फिल्म में काम, नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैं शामिल

Tue, 14 May 2024 12:00 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 14 May 2024 12:00 AM IST
सार

 निर्देशक पिता राकेश रोशन की फिल्म 'कहो ना प्यार है' से ऋतिक रोशन ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। इसके अलावा कई अवसरों पर एक भाई ने दूसरे भाई की फिल्म में बतौर अभिनेता काम किया है।

विज्ञापन
Baby John actor Varun Dhawan  Salman Khan Nawazuddin Siddiqui have worked in Director Brother film as actor
निर्देशक-अभिनेता भाइयों की जोड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा में कई बार ऐसे मौके आए हैं, जब एक ही परिवार के सदस्यों ने मिलकर किसी फिल्म को बनाया है। कई मौकों पर निर्देशक पिता की फिल्म में पुत्र ने बतौर अभिनेता काम किया है। इसके कई उदाहरण है, जैसे निर्देशक पिता राकेश रोशन की फिल्म 'कहो ना प्यार है' से ऋतिक रोशन ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। इसके अलावा कई अवसरों पर एक भाई ने दूसरे भाई की फिल्म में बतौर अभिनेता काम किया है। आज हम इस लेख में चर्चा करेंगे, उन सितारों की जिन्होंने अपने निर्देशक भाई की फिल्म में बतौर अभिनेता काम किया।


मनीषा ने खास अंदाज में मनाया था मदर्स डे, देखें तस्वीरें

Baby John actor Varun Dhawan  Salman Khan Nawazuddin Siddiqui have worked in Director Brother film as actor
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

'हैलौ ब्रदर' - सोहेल खान और सलमान खान
सलमान खान हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता हैं। अपने करियर में सलमान ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। इस दौरान उन्होंने इंडस्ट्री के कई दिग्गज निर्देशकों के साथ भी काम किया है। बतौर निर्देशक-अभिनेता भाइयों की जोड़ी की बात करें, तो सोहेल और सलमान ने साथ में फिल्म 'हैलो ब्रदर' में काम किया था। सोहेल खान की निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान और अरबाज ने बतौर अभिनेता काम किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। हालांकि, फिल्म के कुछ गाने काफी मशहूर हुए थे। 
Srikanth Monday Collection: सोमवार को औंधे मुंह गिरी राजकुमार की फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर संकट में ‘श्रीकांत’

Baby John actor Varun Dhawan  Salman Khan Nawazuddin Siddiqui have worked in Director Brother film as actor
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

 'ढिशूम' - रोहित धवन और वरुण धवन
वरुण धवन ने मशहूर निर्देशक करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई मसाला फिल्में की और उनकी ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल भी रहीं। हालांकि, उन्होंने 'सुई धागा', 'बदलापुर' और 'अक्तूबर' जैसी फिल्में भी कीं, जिनमें उनके अभिनय को सराहा गया। वरुण फिलहाल अपनी फिल्म 'बेबी जॉन' को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। वरुण ने अपने भाई रोहित धवन की फिल्म 'ढिशूम' में बतौर अभिनेता काम किया था। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता जॉन अब्राहम भी नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी। 

Saiyami Kher: 'घूमर' की शूटिंग सैयामी के लिए नहीं थी आसान, चुनौतीपूर्ण किरदारों को लेकर कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Baby John actor Varun Dhawan  Salman Khan Nawazuddin Siddiqui have worked in Director Brother film as actor
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

 'बोले चूड़ियां'- नवाजुद्दीन सिद्दीकी और शमास सिद्दीकी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान स्थापित कर चुके हैं। उनकी पहचान बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारो में होती है। बात करें उनकी आगामी फिल्म 'बोले चूड़ियां' की तो ये फिल्म उनके लिए काफी खास होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म उनके जीवन से प्रेरित है। इसके अलावा इस फिल्म में वह अपने भाई के साथ काम कर रहे हैं। 'बोले चूड़ियां' एक कॉमेडी ड्रामा होने वाली है, जिसे नवाजुद्दीन के भाई शमास सिद्दीकी ने लिखा है। शमास इस फिल्म को निर्देशित भी कर रहे हैं। फिल्म इस साल ही दिसंबर में रिलीज होगी। फिल्म में नवाज के साथ अभिनेत्री तमन्ना भाटिया भी नजर आएंगी। 
इन निर्देशकों ने डेब्यू फिल्म से मनवा लिया था अपना लोहा

विज्ञापन
Baby John actor Varun Dhawan  Salman Khan Nawazuddin Siddiqui have worked in Director Brother film as actor
सोहेल-सलमान - फोटो : सोशल मीडिया

'प्यार किया तो डरना क्या' - सोहेल और अरबाज 
साल 1998 में फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में खान भाइयों ने काम किया था। फिल्म को सोहेल खान ने निर्देशित किया था और सलमान तथा अरबाज फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म में सलमान के किरदार को अरबाज के किरदार की बहन से प्यार हो जाता है, जिसपर फिल्म की कहानी आधारित है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी। फिल्म के गाने आज भी काफी पसंद किये जाते हैं। फिल्म में मशहूर अभिनेत्री काजोल और अभिनेता धर्मेंद्र भी नजर आए थे। 
यशिका दिखीं बोल्ड तो अनुष्का सेन ने चुनी सादगी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed